Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

व्हाइट वेडिंग के बाद Nupur Sanon ने Stebin Ben संग लिए सात फेरे, लाल जोड़े में सामने आई नई दुल्हन की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने व्हाइट वेडिंग के बाद हिंदू रीति रिवाजों से उदयपुर में शादी की. कपल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

Nupur Sanon-Stebin Ben
Nupur Sanon-Stebin Ben

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने 11 जनवरी को क्रिश्चियन रीति रिवाजों से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उदयपुर में शादी की. कपल की तस्वीरों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं. वहीं, अब 12 जनवरी कपल ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है और शादी की फोटोज खुद नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं नुपुर

दरअसल, नुपुर सेनन ने अपनी हिंदू रीति रिवाज की शादी वाली फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. वहीं, उनके पति स्टेबिन बेन व्हाइट शेरवानी पहने हुए हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं. नुपुरने रेड एंड पिंक लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी और हाथों में कलीरे पहने हैं. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

---विज्ञापन---

नुपुर ने शेयर की शादी की फोटोज

तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हैं. एक फोटो में वह फेरे ले रहे हैं, तो दूसरी में स्टेबिन नुपुर को किस कर रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में स्टेबिन नुपुर की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में स्टेबिन और नुपुर को परिवार वाले आशीर्वाद दे रहे हैं. दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए नुपुर ने कैप्शन में लिखा, ” मेरे कल दा सुकून ते अज्ज दा शुक्र.

शादी में पहुंचे थे ये सेलेब्स

बता दें कि नुपुर और स्टेबिन की शादी के फंक्शन की शुरुआत 9 जनवरी को हो गई थी. उस दिन हल्दी महंदी की रस्में हुई थीं और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. नुपुर के संगीत में बहन कृति सेनन ने जमकर डांस किया. वहीं, नुपुर की शादी में मौनी रॉय और उनके पति, एक्ट्रेस दिशा पटानी, कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, वरुण शर्मा भी नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection: ‘द राजा साब’ की मंडे को घटी कमाई, फिर भी किया करोड़ों का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2026 07:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola