Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: नोरा फतेही ने FIFA वर्ल्ड कप में लहराया तिरंगा, जमकर लगाए जय हिंद के नारे

Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। नोरा फतेही अपने फैंस का दिल जीतने के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ती हैं और अब उन्होंने एक बार फिर लोगों का शानदार अंदाज में दिल जीत लिया है। दरअसल, नोरा फतेही ने हाल ही में कतर में फीफा वर्ल्ड […]

Nora Fatehi Video
Nora Fatehi Video

Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। नोरा फतेही अपने फैंस का दिल जीतने के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ती हैं और अब उन्होंने एक बार फिर लोगों का शानदार अंदाज में दिल जीत लिया है। दरअसल, नोरा फतेही ने हाल ही में कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैनफेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस दी थी जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए थे। परफॉर्म करने के बाद उन्होंने भारत का तिरंगा लहराया।

लगाए जय हिंद के नारे 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने ‘ओ साकी साकी’ और ‘नाच मेरी रानी’ सहित अपने कई हिट गानों पर जमकर ठुमके लगाए और फिर तिरंगा फहराकर जय हिंद के नारे लगाए। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। जैसे ही नोरा फतेही तिरंगा लहराती हैं, वैसै ही फैंस हूटिंग करते हैं। वीडियो को देखकर फैंस गर्व महसूस कर रहे हैं। इस दौरान नोरा फतेही ने एक बड़ा बयान भी दिया जिसे सुनकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

और पढ़िएUrvashi Rautela Video: एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला ने किया डांस, फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन

नोरा फतेही का बयान 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस दौरान कहा कि, ‘भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है, लेकिन अब हम जोश में हैं। हमारे म्यूजिक के जरिए, हमारे डांस के जरिए। वहीं भारतीय तिरंगा लहराते हुए नोरा फतेही का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके लुक के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन की भी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं। नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करने पर खुशी भी जाहिर की है।

और पढ़िएFIFA World Cup Nora Fatehi Dance Video: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का जलवा, खुशी से झूमते आईं नजर

इंस्टाग्राम पर 43 मिलियन फॉलोअर्स

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ‘वो पल जब आप विश्व कप स्टेडियम @fifaworldcup में आपकी आवाज सुनते हैं, ये बहुत ही रियल था! इस तरह के माइल्स स्टोन जो जर्नी को इतना सार्थक बनाते हैं।’ आपको बता दें, नोरा फतेही के सिर्फ इंस्टाग्राम पर 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियोज सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। उन्होंने अपने मूव्स से लोगों के दिलों को घायल किया है और यही वजह है कि उनके नाम का डंका हर तरफ बज रहा है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 01, 2022 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.