Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आतंकी हमले में गई थी इस बॉलीवुड हसीना के पिता की जान, एक्ट्रेस ने सुनाई पिता की शहादत की दर्दनाक कहानी

Actress Share Traumatic Childhood: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि कश्मीर में हुए एक भयानक आतंकी हमले में उनके पिता शहीद हो गए थे.

Actress Share Traumatic Childhood: बॉलीवुड को ‘द लंचबॉक्स’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘दसवीं’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में निम्रत कौर ने अपने पिता मेजर भूपेन सिंह से जुड़ा दर्दनाक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि महज 11 साल की उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. निम्रत ने कहा कि कश्मीर में हुए एक भयानक आतंकी हमले में उनके पिता शहीद हो गए थे. चलिए आपको बताते हैं कि निम्रत कौर ने अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

वो काम पर गए थे…

हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में निम्रत ने अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना को याद किया और भावुक हो गईं. निम्रत ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा, ‘दरअसल, वो काम पर गए थे, एक नॉर्मल दिन की ही तरह. उस दिन उनका अपहरण हुआ. उन्हें एक काम सौंपा गया था और वे कहीं जा रहे थे. वापस आते समय फौजी के वेश में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया. वे सेना की वर्दी पहने हुए थे और उन्हें अपने साथ ले गए.’

---विज्ञापन---

आतंकवादियों ने बेतुकी मांगें रखीं

निम्रत ने बताया कि आतंकवादियों ने उनके पिता की जिंदगी के बदले कई मांगें रखीं. निम्रत ने कहा, ‘कुछ मांगें बेतुकी थीं. उन्होंने भारत में बंधक बनाए गए बाकी लोगों की रिहाई की मांग की और सात दिनों की अवधि में कई और बेतुकी मांगें रखीं. इसके बाद सातवें दिन हमें खबर मिली कि उनकी हत्या कर दी गई है. मैंने उस सुबह अपने पिता को काम पर जाते देखा था. मुझे बस इतना याद है कि वे चले गए थे और उसके बाद अगली बार जब मैंने उन्हें देखा, तो वे ताबूत में थे. इसलिए इस मामले में कोई राहत नहीं मिली.’

एक शेरदिल सिपाही…

निम्रत ने आगे कहा, ‘मुझे सच में ऐसा लगता है कि जिस तरह से मेरी मां ने हमारा पालन-पोषण किया है और जिस तरह से उन्होंने अपना जीवन और उसके बाद हमारा जीवन फिर से संवारा है, मुझे नहीं लगता कि बहुत सी महिलाएं अकेले ही इतने सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से ऐसा कर सकती हैं. पापा को देश की सेवा करते हुए हमें छोड़े 32 साल हो गए हैं. धरती के सच्चे सपूत, एक बेमिसाल पति और पिता और सबसे बढ़कर, एक शेरदिल सिपाही, जो किसी चीज से नहीं डरते थे, यहां तक कि मौत से भी नहीं, जैसा कि हमें उनके अंतिम क्षणों में बताया गया था.’

First published on: Oct 01, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola