Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इवेंट में पहुचीं एक्ट्रेस को फैन ने पकड़कर किया LipLock, अचानक हुई हरकत से शॉक्ड रह गईं ये हसीना

निकिता रावल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन अचानक उन्हें लिपकिस करती नजर आईं. इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है.

बॉलीवुड और टीवी से जुड़े सितारे जब भी किसी इवेंट में पहुंचते हैं, तो उनके साथ सेल्फी लेने और मिलने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है. कई बार फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसकी उम्मीद खुद सेलिब्रिटी को भी नहीं होती. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक इवेंट में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक फीमेल फैन अचानक निकिता को पकड़कर लिपकिस करती नजर आ रही है. इस घटना से एक्ट्रेस कुछ पल के लिए पूरी तरह हैरान रह गईं.

अचानक फैन ने किया LipLock

वायरल वीडियो में निकिता रावल एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान एक महिला फैन उनसे मिलने के लिए उनके पास आती है. निकिता भी उससे सामान्य तरीके से बात करती नजर आती हैं. लेकिन अगले ही पल फैन अचानक एक्ट्रेस को पकड़ लेती है और उन्हें किस करने लगती है.

---विज्ञापन---

वीडियो ने फैंस को किया हैरान

वीडियो में दिखाई देता है कि निकिता इस अचानक हुई हरकत से काफी असहज और हैरान नजर आती हैं. कुछ सेकंड बाद वहां मौजूद एक शख्स महिला को निकिता से दूर ले जाता है. इसके बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर भी साफ तौर पर हैरानी नजर आती है. ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

निकिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने फैन के इस व्यवहार की जमकर आलोचना की है. लोगों का कहना है कि किसी भी सेलिब्रिटी का फैन होना अपनी जगह है, लेकिन बिना उनकी इजाजत इस तरह छूना या किस करना बिल्कुल सही नहीं है.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

कुछ यूजर्स ने निकिता का समर्थन करते हुए कहा कि सेलिब्रिटीज के साथ भी उनकी निजी सीमाओं और सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं और इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं. हालांकि, इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर को लेकर भी दे चुकी हैं बयान

निकिता रावल इससे पहले फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से भी चर्चा में रही थीं. उन्होंने रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में कास्ट किए जाने पर सवाल उठाया था. एक्ट्रेस ने रणबीर के पुराने बीफ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था कि भगवान राम जैसे किरदार के लिए ऐसे कलाकार का चयन होना चाहिए, जो करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करे.

सोशल मीडिया पर बहस

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली थी और उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. अब फैन के साथ वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर निकिता को सुर्खियों में ला दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2026 12:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola