Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

टस्कनी में ढलते सूरज के सामने निक-प्रियंका का रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त काफी खुश हैं। पति निक जोनस से शादी के बाद पीसी की लाइफ और भी अच्छी हो गई है। तभी तो वो इन दिनों पति के साथ खास वक्त बिता रही हैं। यूं तो दोनों ही स्टार्स अपने अपने कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन जैसे ही […]

Edited By : | Updated: Jul 7, 2019 07:52
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त काफी खुश हैं। पति निक जोनस से शादी के बाद पीसी की लाइफ और भी अच्छी हो गई है। तभी तो वो इन दिनों पति के साथ खास वक्त बिता रही हैं। यूं तो दोनों ही स्टार्स अपने अपने कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन जैसे ही दोनों को वक्त मिलता है तो दोनों ही एक दूसके साथ टाइम स्पेंड कर लेते है। इन दिनों ये कपल टस्कनी घूम रहा है। दोनों इस वक्त इटली में साथ रोमांटिक समय बिता रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की और अपनी अलग-अलग खूबसूरत नजारों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों ही एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं। ये वीडियो निक ने ही पोस्ट किया है। वीडियो टस्कनी का ही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे ढलते सूरज के सामने दोनों ही रोमांटिक डांस कर रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों ही नजारे को एन्जॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे में खोए हुए हैं। 

वीडियो बेहद खूबसूरत है और किसी बेहद सुन्दर सपने की तरह लग रहा है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। ये दोनों ही कभी भी एक दूसरे पर प्यार जताने से पीछे नहीं हटते है। अक्सर दोनों ही प्यार भरी बातें करते रहते है। सोशल मीडिया पर भी इनका प्यार खूब नजर आता है। अब दोनों का प्यार फिर से नजर आया है। बीते दिन ही निक ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो पति के लिए पास्ता बनाती नजर आ रहीं थीं। 

सोशल मीडिया पर निक ने शेयर किया ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका किचिन में काम कर रही हैं और निक उनका वीडियो बना रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- 'Date night cooking extravaganza'। प्रियंका के फिल्मी करियर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं।

First published on: Jul 07, 2019 07:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.