---विज्ञापन---

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर की तीसरी बरसी पर नीतू कपूर का भावुक पोस्ट; लिखा- तुम याद आते हो

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर रहे चुके ऋषि कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई हुई थी। हर कोई उनकी दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ करता है। उनके निधन के बाद भी लोगों में उनकी पहचान बनी हुई है। आज भी उनका […]

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर रहे चुके ऋषि कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई हुई थी। हर कोई उनकी दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ करता है। उनके निधन के बाद भी लोगों में उनकी पहचान बनी हुई है। आज भी उनका परिवार और उनके फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में आज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने कुछ अनसीन पिक्चर शेयर कर उन्हें याद किया है।

नीतू कपूर ने शेयर की पिक्चर (Rishi Kapoor Death Anniversary)

साल 2020 में आज (30 अप्रैल) के दिन ही ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की खबर सुन हर कोई हैरान रह गया था। अब आज उनकी तीसरी डेथ ऐनिवर्सरी पर पत्नी नीतू कपूर ने भावुक होकर उन्हें याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर संग अपनी एक अनसीन तस्वीर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम हर बार हर अच्छी यादों में याद आते हो।’

रिद्धिमा ने भी शेयर की तस्वीर

वहीं, ऋषि और नीतू कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर ने भी पिता की डेथ एनिवर्सरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे नीतू कपूर ने अपने स्टेटस में शेयर किया है। इस फैमिली फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा साहनी भी नजर आ रही हैं।

आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी

बॉलीवुड के रोमेंटिक किंग कहे जाने वाले ऋषि कपूर वैसे तो काफी खुशमिजाज इंसान थे, लेकिन लंबे वक्त से वो कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलवीदा कह दिया। बताते चलें कि, ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

First published on: Apr 30, 2023 04:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.