Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंगना रनौत संग काम कर चुकी इस दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन, 76 में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. नवनींद्र एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म में नजर आ चुकी हैं.

Navnider Behl, Kangana Ranaut
Navnider Behl, Kangana Ranaut

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन के बारे में जानकारी खुद उनके बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने दी है. नवनींद्र बहल तमाम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं वह थिएटर भी कर चुकी हैं और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया है. बता दें कि उन्होंने कंगना रनौत के साथ भी काम किया है.

बेटे ने दी नवनींद्र के निधन की जानकारी

नवनींद्र बहल के बेटे ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने नवनींद्र की एक फोटो शेयर की और भावुक हो कैप्शन में लिखा, “मेरी टाइटन. मेरा विश्वास, प्यार, मार्गदर्शक, गुरु. मेरा दिल. अलविदा, मां. जब तक तुम मुझे फिर से जन्म न दो. मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस प्यारी मुस्कान, उस प्यारी सी हंसी, उस स्नेह भरे आलिंगन, उन उत्सुक आंखों की तलाश में रहेंगी, मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए धन्यवाद.

---विज्ञापन---

कौन हैं नवनींद्र बहल?

काम को लेकर बात करें तो नवनींद्र बहल ने महज 3 साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. वह बचपन से ही स्टेज पर परफॉर्म करती थीं. इसके बाद उन्होंने कॉलेज के दौरान थिएटर में काम किया, कई नाटकों में भी हिस्सा लिया. वह दूरदर्शन के तमाम टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने वो लड़की, चिड़ियों का चम्बा और पीले पत्थरों की दास्तान जैसे शोज में काम किया है. इतना ही नहीं वह तमाम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें ओ लकी लकी ओए, माचिस, द प्राइड, द गुरु जैसे मूवी शामिल है.

कंगना रनौत संग इस फिल्म में काम कर चुकी हैं नवनींद्र

बता दें कि नवनींद्र बहल कंगना रनौत के साथ फिल्म क्वीन में नजर आईं थी. इसके अलावा वह टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो इश्कबाज, दिल बोले ओबेरॉय में भी दादी के रोल में नजर आईं थी. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: तीसरे मंडे घटी ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई, Thaai Kizhavi बॉक्स ऑफिस पर गिरी धड़ाम

---विज्ञापन---

First published on: Mar 17, 2026 09:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola