Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: तीसरे मंडे घटी ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई, Thaai Kizhavi बॉक्स ऑफिस पर गिरी धड़ाम

द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं और फिल्म के तीसरे मंडे को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. साथ ही तमिल फिल्म थाई किझावी के कलेक्शन में भी भारी गिरावट आई है.

The Kerala Story 2-Thaai Kizhavi
The Kerala Story 2-Thaai Kizhavi

विपुल शाह की निर्मित1पर यह मूवी लगातार कलेक्शन कर रही है. हालांकि अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता स्टारर इस फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर तमिल फिल्म थाई किझावी भी चर्चा में बनी हुई है. लेकिन तीसरे मंडे इस मूवी की कमाई में भी गिरावट देखी गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

फिल्म ने तीसरे मंडे किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने 18वें दिन यानी कि तीसरे सोमवार को 1.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में कुल 48.86 करोड़ की कमाई कर ली है. 18वें दिन इस मूवी की ऑक्यूपेंसी 9.4 रही है. जबकि 17वें दिन फिल्म ने 3.18 करोड़ कमाए थे और ऑक्यूपेंसी 19.1 प्रतिशत रही थी. इस हिसाब से देखा जाए तो संडे के मुकाबले मंडे में काफी गिरावट आई है. ना सिर्फ कलेक्शन में बल्कि दर्शकों में भी.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 की रिलीज से पड़ेगा द केरल स्टोरी 2 पर असर

वहीं, द केरल स्टोरी 2 ने दुनिया भर में 52.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि द केरल स्टोरी 2 साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी की सीक्वल है. जो कि उस साल जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, इस मूवी के पास कमाई के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं, क्योंकि 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.जिसका सोशल मीडिया पर और फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. धुरंधर 2 की रिलीज के बाद द केरल स्टोरी 2 को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.

थाई किझावी ने किया इतना कलेक्शन

थाई किझावी को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने ऐसे तो अपने 17वें दिन बेहद शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने तीसरे संडे को 3.42 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि तीसरे मंडे को इस मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई. फिल्म ने 18वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 56 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने कुल भारत में 51.31 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स ने बहाया पानी की तरह पैसा, पाकिस्तानी सिंगर से इतने लाख में खरीदा ये गाना?

First published on: Mar 17, 2026 07:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola