Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nana Patekar को क्यों दी गई देर रात अंतिम विदाई? बेटे मल्हार ने बताई इसके पीछे की वजह

नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उन्होंने गोवा में आखिरी सांस ली, इसेक बाद देर रात राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर देर रात अंतिम संस्कार का क्या कारण था?

nana patekar
नाना पाटेकर का देर रात क्यों हुआ अंतिम संस्कार?

Nana Patekar Why Last Rites At Late Night: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने अंतिम सांस ली. इसके बाद देर रात राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थीं. हालांकि, देर रात हुए अंतिम संस्कार को लेकर कई सवाल भी उठे. आखिर नाना पाटेकर को इतनी रात में अंतिम विदाई क्यों दी गई? अब उनके बेटे मल्हार ने इसकी वजह बताई है.

देर रात क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया. एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके करीबी और कई कलाकार पहुंचे. वहीं, सोशल मीडिया पर उनके बेटे मल्हार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे देर रात अंतिम संस्कार करने की वजह पूछी गई.

---विज्ञापन---
नाना पाटेकर का क्यों हुआ देर रात अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह

रिपोर्टर ने मल्हार से सवाल किया कि जब बॉलीवुड के कई लोग नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाए, तो इतनी रात में उनका अंतिम संस्कार करने की क्या जरूरत थी? इस पर मल्हार ने बेहद सादगी से जवाब दिया और बताया कि परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला क्यों लिया?

बेटे मल्हार ने बताई वजह

मल्हार पाटेकर ने देर रात अंतिम संस्कार किए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई खास बात नहीं थी कि अंतिम संस्कार रात में ही करना जरूरी था. उन्होंने कहा, ‘इतनी रात को क्यों? कल क्यों नहीं किया? ऐसा कुछ नहीं था. क्योंकि आज सुबह जल्दी ये घटना हुई, तो इसलिए पहले ही काफी समय बीत चुका था. यही वजह है जो हमने तय किया कि आज ही अंतिम संस्कार करेंगे.

---विज्ञापन---
नाना पाटेकर का गुरुवार देर रात राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार.

मल्हार के इस जवाब से साफ हुआ कि परिवार ने सुबह निधन होने के बाद उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया था. इसके पीछे कोई दूसरी वजह नहीं बताई गई.

नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सितारे

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान ‘नाना साहेब अमर रहें’ के नारे भी सुनाई दिए. एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए जैकी श्रॉफ, फिल्ममेकर अनिल शर्मा, प्रवीण तरड़े, मेहुल कुमार और मेधा मांजरेकर समेत कई लोग पहुंचे. नाना के जाने से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा है.

---विज्ञापन---

अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित अपने घर पर नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द हुआ था. इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया. बताया गया कि जब टीम घर पहुंची, तब एक्टर बेहोशी की हालत में थे. उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

First published on: Oct 09, 2026 02:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola