Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बीमारी के बीच भी नहीं छोड़ा काम, 4 सितंबर को किया आखिरी शूट; मुश्ताक खान के बेटे ने बताए पिता के आखिरी 10 दिन

दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर पिछले एक साल से ज्यादा समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था.

Mushtaq khan son Mohsin khan
मुश्ताक खान के निधन से 10 पहले की बेटे ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया अभिनेता पिछले एक साल से ज्यादा समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. अब उनके बेटे और फिल्ममेकर मोहसिन खान ने पिता के आखिरी दिनों और उनके आखिरी शूट से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की हैं.

इलाज का हो रहा था असर, फिर अचानक बिगड़ी तबीयत

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मोहसिन खान ने बताया कि उनके पिता का पिछले एक साल से ज्यादा समय से इलाज चल रहा था. शुरुआत में इलाज का उन पर अच्छा असर भी हो रहा था और उनकी हालत में सुधार नजर आ रहा था. हालांकि, निधन से करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

---विज्ञापन---

पिता को लेकर क्या बोले बेटे मोहसिन?

मोहसिन ने कहा कि उनके पिता ने जिंदगी को पूरी तरह जिया और अस्पताल में होने के बावजूद आखिरी वक्त तक मुस्कुराते रहे. उन्होंने इसे अल्लाह की मर्जी बताते हुए कहा कि उनके पिता ने बहुत अच्छी जिंदगी जी.

4 सितंबर को किया था आखिरी शूट

मुश्ताक खान की काम के प्रति लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीमारी के दौरान भी वह कैमरे से दूर नहीं हुए. मोहसिन के मुताबिक, अभिनेता ने 4 सितंबर को मुंबई के मड आइलैंड में अपना आखिरी शूट किया था.

---विज्ञापन---

आखिरी वक्त में इस फिल्म के लिए किया शूट

यह शूट शेरा के बेटे और अभिनेता अबीर सिंह की डेब्यू फिल्म ‘टार्जन’ के लिए था. इस दौरान मुश्ताक खान के साथ रजत बेदी, चंकी पांडे और राजपाल यादव भी मौजूद थे. यानी जिंदगी के आखिरी दौर में भी मुश्ताक अपने पसंदीदा काम यानी एक्टिंग से जुड़े रहे.

कई फिल्मों में नजर आएंगे मुश्ताक

मुश्ताक खान के निधन के बाद भी दर्शक उन्हें पर्दे पर देख सकेंगे. उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘दादा’ में काम किया है, जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने ‘द व्वान’ के लिए भी शूटिंग की थी, हालांकि उनके बेटे को अभी यह जानकारी नहीं है कि फिल्म के फाइनल कट में उनका हिस्सा रखा गया है या नहीं.

---विज्ञापन---

बेटे की फिल्म बनेगी पिता के लिए श्रद्धांजलि

मोहसिन खान की एक हिंदी-मराठी फिल्म में भी मुश्ताक अहम भूमिका में नजर आने वाले थे. फिल्म में प्रथमेश परब भी हैं और शूटिंग पूरी हो चुकी है. हालांकि, मुश्ताक अपनी डबिंग पूरी नहीं कर पाए. मोहसिन ने बताया कि यह फिल्म अब उनके पिता के लिए एक खास श्रद्धांजलि होगी.

दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

बता दें, करीब 51 साल के करियर में मुश्ताक खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में काम किया और 1000 से ज्यादा टीवी एपिसोड्स का हिस्सा रहे. उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola