Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कई बदलाव के बाद CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट

मिर्जापुर द मूवी को CBFC की ओर से A सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म की रिलीज से पहले इसमें कुछ कट्स, कुछ सीन, डायलॉग में बदलाव करने का निर्देश दिया है.

mirzapur the movie
mirzapur the movie

मिर्जापुर सीरीज की तर्ज पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होगी. वहीं, रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से A सर्टिफिकेट दे दिया गया है. हालांकि मूवी की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की ओर से कई ऑडियो और विजुअल्स हटाने की सलाह दी गई है. इतना ही नहीं फिल्म में कई हिंसक और खौफनाक सींस दिखाए जाएंगे, जिन्हें हटाया नहीं गया है. तो चलिए एक बार जानते हैं कि फिल्म से कौन-कौन से सीन गायब होंगे.

फिल्म में किए गए ये बदलाव

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार 29 अगस्त को मिर्जापुर द मूवी को A सर्टिफिकेट मिल गया है और इसका रन टाइम तीन घंटे से ज्यादा का होगा. अब फिल्म में किए गए कट्स की जानकारी भी सामने आ गई है. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक मेकर्स से चार अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को म्यूट करने को कहा गया था. इसके अलावा CBFC के निर्देश के बाद ‘गले से लग जा’ डायलॉग में भी बदलाव किया गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में एक सीन में एक शब्द को बदलकर ‘कमर’ कर दिया गया है. इसके अलावा ‘लॉन्थ’ शब्द को बदला गया है, जिसका अर्थ बेवकूफ होता है. साथ ही फिल्म में जाति से जुड़े एक लाइन को भी बदला गया है. इन सभी के अलावा CBFC ने इंटीमेट सींस में भी बदलाव किया गया है. CBFC ने आदेश दिया था कि विजुअल्स और साउंड में बदलाव करके इंटीमेट सींस को 50 प्रतिशत तक कम किया जाए. ये बदलाव दो सींस में किए गए हैं. जिसमें से एक पहले भाग में है और दूसरा इंटरवल के बाद है. फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटा दिया गया है. हालांकि CBFC ने हिंसक और खून खराबे वाले सीन को हटाने की मांग नहीं की है.

कितना होगा फिल्म का रनटाइम?

इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को CBFC की ओर से A सर्टिफिकेट मिला है. जिसके बाद मिर्जापुर द मूवी का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट 19 सेकंड है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी स्टारकास्ट

वहीं, फिल्म को लेकर बात करें तो इस मूवी का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. इसके निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन और जितेंद्र अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर’ से ‘गांधारी’तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 12:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola