---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ से ‘गांधारी’तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में
फिल्मों के शौकीनों लोगों के लिए सितंबर बेहद खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिसमें एक्शन, क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा. आइए नजर डालते हैं सितंबर की रिलीज पर.
फिल्मों के शौकीनों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में कई बड़ी और चर्चित फिल्में दस्तक देने वाली हैं. तापसी पन्नू की 'गांधारी' से लेकर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' तक, दर्शकों को एक्शन, क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा. आइए नजर डालते हैं सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर.
'गांधारी'
तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में तापसी के साथ छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, इश्वक सिंह, जतिन शर्मा और मीता वशिष्ठ नजर आएंगी. इसे कनिका ढिल्लों ने प्रोड्यूस किया है, जबकि देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है.
'मिर्जापुर द मूवी'
4 सितंबर को 'मिर्जापुर द मूवी' बड़े पर्दे पर आएगी. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आएंगे. सीरीज की पॉपुलेरिटी को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
'जीवन बीमा योजना'
4 सितंबर को ही 'जीवन बीमा योजना' भी रिलीज होगी. यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. फिल्म में अरशद वारसी और संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं. खास बात यह है कि अरशद पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगे.
'हैवान'
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज होगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल क्राइम एक्शन थ्रिलर है. फिल्म मलयालम हिट 'Oppam' का आधिकारिक रूपांतरण है. फिल्म में सैफ एक ऐसे किरदार में हैं, जो देख नहीं सकता.
'दायरा'
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज होगी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है. फिल्म में पृथ्वीराज पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे.
'वाइब'
कुणाल खेमू की 'वाइब' भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म को कुणाल ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगी. यह कुणाल की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है.
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह सुपरनैचुरल माइथोलॉजी थ्रिलर 25 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. इसमें श्वेता तिवारी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है.
कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तबाही?
बहरहाल, इन 8 फिल्मों की रिलीज को देखकर यह कहा जा सकता है, कि सितंबर में रिलीज होने वाली इन फिल्मों में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है. अब देखना होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा धमाका करती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.