Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Cast Fees: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस? ‘गुड्डू पंडित’ और ‘मुन्ना भैया’ को पछाड़ इस एक्टर ने वसूली मोटी रकम

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर द मूवी' के रूप में दस्तक देने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों की मोटी फीस की खबरें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपार सफलता और भौकाल मचाने के बाद अब इस चर्चित फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मिर्जापुर द फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार फिल्म में कई ऐसे किरदारों की भी वापसी हो रही है, जिन्हें सीरीज में मरा हुआ मान लिया गया था. ट्रेलर के साथ ही अब इसके मुख्य कलाकारों की भारी-भरकम फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पंकज त्रिपाठी को मिली सबसे मोटी रकम

फिल्म में 'कालीन भैया' का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) फीस के मामले में सबसे आगे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़ी फिल्म में अपनी रंगबाजी और रुतबा दिखाने के लिए पंकज त्रिपाठी ने करीब 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है.

---Advertisement---

दिव्येंदु शर्मा और अली फजल की फीस

फैंस के चहेते 'मुन्ना भैया' यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की वापसी से दर्शक बेहद उत्साहित हैं, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं 'गुड्डू पंडित' का रोल निभा रहे अली फजल को 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए 4 करोड़ रुपये फीस मिली है.

जितेंद्र कुमार और श्वेता त्रिपाठी की फील

'मिर्जापुर द मूवी' के लिए बबलू पंडित का रोल निभा रहे जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) को 1.5 करोड़ रुपये और गोलू गुप्ता का रोल निभी रहीं श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) को 95 लाख रुपये मिले हैं.

---Advertisement---

250 करोड़ के भारी बजट में निर्माण

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) का कुल बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किया है.

4 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाका

सिनेमाघरों में गद्दी की जंग और टशन का यह खेल 4 सितंबर को शुरू होने जा रहा है. फैंस एक बार फिर गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के बीच होने वाली खूनी भिड़ंत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट

इस मच अवेटेड फिल्म में अली फजल, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कई मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते दिखेंगे.

First published on: Aug 12, 2026 09:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola