Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सफेद बाल और चेहरे पर झुर्रियां…फेमस एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल, कभी खूबसूरती की थीं मिसाल

Bollywood Actress: कभी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और मासूमियत से दिल जीतने वाली इस एक्ट्रेस को अब पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। उनका बदला हुआ हुलिया देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 11, 2025 21:28
Share :
एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो गया है। Photo Credit- Instagram

Bollywood Actress: साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म मेरे यार की शादी है से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी एक वक्त पर खूबसूरती की मिसाल थीं। रातों ही रात इस फिल्म से वह कई जवां दिलों की धड़कन बन चुकी थीं। फिल्म में उनकी और उदय चोपड़ा की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला था। खैर ट्यूलिप जोशी कई साल पहले ही बॉलीवुड से नाता तोड़ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म जय हो में देखा गया था। अब उनका लुक इस कदर बदल चुका है कि आपके लिए भी पहचानना मुश्किल होगा।

सफेद बाल और चेहरे पर झुर्रियां

ट्यूलिप जोशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उनके सफेद बाल और चेहरे पर झुर्रियां देखने के बाद लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि ये वही एक्ट्रेस हैं, जो कभी अपनी खूबसूरती और मासूमियत से फैंस का दिल जीत लेती थीं। खैर अब शोबिज से दूर हो चुकीं ट्यूलिप जोशी पति के साथ कंसल्टेंसी कंपनी चलाती हैं।  

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तेरी रोटी बनाकर खा जाऊंगा…’ Bigg Boss 19 में शहबाज बदेशा ने किसे दी खुलेआम धमकी?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2025 09:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola