Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

ये कैसा टाइम ट्रैवल… 2026 से सीधा 2016 में पहुंची ये हसीनाएं, किसी ने पतली कमरिया, तो किसी ने लहराए बाल, जानें वायरल ट्रैंड की वजह?

2026 Is The New 2016 Trend: कहा जाता है कि वक्त कभी पीछे नहीं मुड़ता, लेकिन 2026 की शुरुआत ने इस बात को गलत साबित कर दिया है. आज आप जैसे ही अपना इंस्टाग्राम या एक्स (ट्विटर) खोलते हैं, तो एक पल के लिए आपको लगेगा कि शायद आप एक दशक पीछे चले गए हैं. […]

2026 Is The New 2016 Trend
2026 Is The New 2016 Trend

2026 Is The New 2016 Trend: कहा जाता है कि वक्त कभी पीछे नहीं मुड़ता, लेकिन 2026 की शुरुआत ने इस बात को गलत साबित कर दिया है. आज आप जैसे ही अपना इंस्टाग्राम या एक्स (ट्विटर) खोलते हैं, तो एक पल के लिए आपको लगेगा कि शायद आप एक दशक पीछे चले गए हैं. धुंधली तस्वीरें, स्नैपचैट फिल्टर्स वाली वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर इस वक्त ‘2026 is the new 2016’ का ट्रेंड चल रहा है.

इंस्टाग्राम ने शेयर किए पुराने फीचर्स और इमोजी

करीना कपूर खान से लेकर आलिया भट्ट और अनन्या पांडे तक, हर कोई अपनी 10 साल पुरानी मोमेंट्स का स्टेटस लगा रहा है. एक दशक बीत गया, लेकिन उन तस्वीरों की सादगी आज भी लोगों को पसंद आ रही है. खुद इंस्टाग्राम ने भी अपने पुराने लोगो और 2016 के मशहूर इमोजीस को शेयर किया है.

---विज्ञापन---

अनन्या पांडे ने शेयर की फोटोज

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने 10 साल पहले की कई फोटोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी बिकिनी फोटो, रक्षाबंधन की फोटो और कई शानदार मोमेंट्स को शेयर किया है.

करीना कपूर के यादगार मोमेंट्स

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बेबो भी इस ट्रेंड की हिस्सा बनीं. एक्ट्रेस ने अपनी बिकनी फोटो, प्रेग्नेंसी की फोटोज, करण जौहर के साथ की फोटोज शेयर की है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने लव वन सैफ अली खान के साथ की कई फोटोज शेयर की हैं.

भूमि पेडनेकर का स्टाइलिश लुक

साल 2016 की खूबसूरती को भूमि पेडनेकर ने भी शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार फोटोज शेयर की हैं. जिसमें अक्षय कुमार के साथ फिल्म “टॉयलेट: एक प्रेम कथा” की शूटिंग की फोटोज शामिल हैं.

---विज्ञापन---

कियारा आडवाणी का प्यारा मोमेंट

इस ट्रेंड को कियारा आडवाणी ने भी फॉलो किया है. कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा को फोटो शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि “चूंकि हर कोई 2016 की यादों में खोया हुआ है, तो पेश है 2016 में सिडकियारा, जिन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि 10 साल बाद उनका एक बच्चा होगा.”

बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ट्रेंड को कर रहे फॉलो

यह महज एक सोशल मीडिया ट्रेंड है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. आइए इस ‘नॉस्टैल्जिया ट्रिप’ के बारे में जानते हैं. इसका ट्रेंड लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के गलियारे भी खूब है. इसका क्रेज बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब हो गए है.

First published on: Jan 18, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो