Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अब कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत? घुटने में चोट लगने के बाद एक्टर को करवानी पड़ी थी सर्जरी

Kartik Aaryan Health Update: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को शूटिंग के दौरान घुटने में चोट आई गई थी, जिसके बाद एक्टर को सर्जरी से गुजरना पड़ा. अब एक्टर की तबियत ठीक है और वो घर वापस लौट आए हैं.

Bollywood actor Kartik Aaryan recovers from knee surgery
Bollywood actor Kartik Aaryan recovers from knee surgery

Kartik Aaryan Health Update: हाल ही में कबीर के डायरेक्शन के बन रही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा. कार्तिक की ये सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है और वो इलाज के बाद अपने घर भी आ गए हैं.

सफल रही कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मैनेजर के मुताबिक एक्टर अभी ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शूटिंग पर फिर से लौट आएंगे. अभिनेता के मैनेजर ने कहा, ‘कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वह घर वापस आ गए हैं. आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. वो जल्द ही सेट पर वापस आएंगे.’

---विज्ञापन---

कार्तिक आर्यन को चोट कैसे लगी?

रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर कबीर खान के साथ अगली फिल्म के लिए जुड़े थे. जहां वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. वहीं, शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई थी. इस फिल्म के लिए कार्तिक एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे. पर मुश्किल एक्शन सीन की तैयारी से पहले ही चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने सर्जरी करने की सलाह दी.

Naagzilla - Naag Lok Ka Pehla Kaand
Naagzilla – Naag Lok Ka Pehla Kaand

‘नागजिला’ में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इस साल आई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे. जल्द ही वो करण जौहर बैनर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 10:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola