khesari Lal Yadav On Govinda Sunita Ahuja Marriage: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी की अनबन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. एक तरफ जहां सुनीता कैमरे के सामने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा चुकी हैं, वहीं अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस कपल के रिश्ते पर तंज कसा है. एक वायरल वीडियो में खेसारी, गोविंदा की शादी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. उनकी यह क्लिप सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर तंज
बॉलीवुड के पावर कपल गोविंदा और सुनीता की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने दोनों के रिश्ते पर कटाक्ष करते हुए मजाक उड़ाया. ऑफ-स्टेज रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
वायरल वीडियो में क्या बोले खेसारी?
सामने आए वीडियो में खेसारी एक महिला से बात करते हुए उम्रदराज सितारों के अफेयर पर चर्चा कर रहे थे. खेसारी ने महिला के कान में गोविंदा का नाम लेते हुए कहा कि इस उम्र में यह सब ठीक नहीं है और फिर वे जोर-जोर से हंसने लगे. महिला ने भी जवाब में कहा कि आजकल सभी पत्नियों को अपनी पावर का अहसास हो रहा है.
बेचारी पत्नी को सब पता है
महिला के जवाब पर खेसारी ने हंसते हुए कहा कि उन्हें अपनी पत्नी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी ‘बेचारी’ पत्नी को उनके बारे में सब कुछ पता है. खेसारी के इस बेबाक अंदाज और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को नॉर्मलाइज करने की कोशिश पर कई लोगों ने हैरानी जताई है.
सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स
खेसारी के इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों ने किसी की पर्सनल लाइफ का इस तरह सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाने को गलत और शर्मनाक बताया है, वहीं कुछ फैंस का कहना है कि जब सुनीता खुद अपनी शादी को पब्लिक में ट्रोल कर रही हैं, तो दूसरों को मौका मिल ही जाता है.
खेसारी का भी जुड़ चुका है नाम
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रह चुके हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ उनका अफेयर काफी लंबे समय तक चर्चा में रहा था. खेसारी खुद कबूल कर चुके हैं कि उनके इस रिश्ते के बारे में उनकी पत्नी को पहले से जानकारी थी.