कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं. वह अक्सर किसी न किसी विषय पर खुलकर बात करते हुए नजर आती हैं. कंगना रनौत ने हाल ही में नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा था. झारखंड के छात्रों के मामले पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी को लेकर कंगना ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. इतना ही नहीं, कंगना ने नसीरुद्दीन को लोमड़ी तक कह दिया. वहीं, अब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर खुलकर बात की है. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा है.
नसीरुद्दीन के बयान पर भड़कीं कंगना
दरअसल, द वायर को दिए गए इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कुछ ऐसा कहा, जिससे बवाल खड़ा हो गया. उन्होंने कहा, “वे ऐसा तब करेंगे, जब उनकी जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा. एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिरेगी या उनके दांत से टूटेंगे, तब वे भौंकेंगे.” नसीरुद्दीन ने ये बयान बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर दिया था. क्योंकि नीट परीक्षा लीक में तमाम एक्टर्स ने अपना रिएक्शन दिया था, लेकिन झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कोई रिएक्शन नहीं आया.
कंगना ने फिर कसा नसीरुद्दीन पर तंज
इसके बाद कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कह दिया. एक्ट्रेस ने अब इसको लेकर बताया, “मैंने उनको इसलिए कहा, क्योंकि उन्होंने इतना गंदा एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो इस तरह की धमकियां दे रहे थे.इस तरह की बातें कर रहे थे. जो पूरी दुनिया में हमारे सर्वोच्च प्रतिनिधि हैं, प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े अवॉर्ड मिले. उनके बारे में वो ऐसा कह रहे हैं.”
इंडस्ट्री के पाकिस्तान प्रेम पर बोलीं कंगना
इस बीच उन्होंने राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने लोगों के पाकिस्तान-प्रेम पर भी रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा, “और अब देखो, चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हों, चाहे उनके इंटरव्यू हों, ये फिल्म इंडस्ट्री की पाकिस्तान के लिए प्रेम-कथा कब खत्म होगी? जब देखो, पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे जाते हैं. तो मैं जानना चाहती हूं कि अब विभाजन को भी इतने साल हो गए हैं, तो ये प्रेम-कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही है? जब इतना ज्यादा, चाहे वो पहलगाम हमला हो, चाहे हमने ऑपरेशन सिंदूर से दूर किया हो.”
आखिर में कंगना ने कहा, “जब दिल्ली में ऐसी स्थिति बनी थी, तो ये सब इंडस्ट्री वाले घड़ियाली आंसू रो रहे थे, तो झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं, तो ये चुप क्यों हैं? ये फिल्म इंडस्ट्री वाले जंतर-मंतर पर घड़ियाली आंसू बहाने आ गए थे, झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं जेन जी के लिए.”
#WATCH | Delhi: On calling veteran actor Naseeruddin Shah a ‘lomdi’ for his comment on student protests, BJP MP Kangana Ranaut says, "This isn't a new issue; the film industry has always held this attitude. You witnessed the attack on Parliament. I have many parliamentarian… pic.twitter.com/fI1bK9bdaA
— ANI (@ANI) August 12, 2026
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में
काम को लेकर बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह फिल्म ‘क्वीन 2’ और ‘सर्कल’ में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें- Dc Box Office Collection Day 6: ‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई