Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jolly LLB 3 की चौथे दिन कमाई धड़ाम से गिरी नीचे, 100 करोड़ से अभी इतने कदम दूर

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं फिल्म अभी 100 करोड़ से कितनी दूर है.

---विज्ञापन---

Jolly LLB 3, Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4, Akshay Kumar, Arshad warsi
'जॉली एलएलबी 3' की कमाई

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ पिछले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने महज 3 दिन में 50 करोड़ के पार की कमाई कर ली थी, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म की कमाई की ग्राफ अचानक से नीचे गिर गया. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने नोट छापे हैं और मूवी अभी 100 करोड़ से कितनी दूर है. इसके साथ ही ‘जॉली एलएलबी 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जानेंगे.

‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय और अरशद की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चौथे दिन सिर्फ 5.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का ये कलेक्शन पिछले 3 दिनों की तुलना में बहुत ही ज्यादा कम है. इसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अब तक भारत में कुल 59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी कम थी, जो मात्र कुल 12.54 प्रतिशत थी, जिसमें सुबह के शो में 6.56%, दोपहर के शो में 12.90%, शाम के शो में 13.33%, और रात के शो में 17.35% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 23 मिनट की इस फिल्म में पुलिस नहीं हाउसवाइफ सुलझाएगी मर्डर मिस्ट्री, इस OTT पर करें बिंज वॉच

100 करोड़ से कितनी दूर है ‘जॉली एलएलबी 3’?

वहीं, अगर ‘जॉली एलएलबी 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अक्षय और अरशद की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के काफी पास है. अगर आने वाले दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया तो ‘जॉली एलएलबी 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा. वहीं, भारत में फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैं रोने भी लगा…’, The Ba***ds of Bollywood के ‘कहो न कहो’ वायरल सीन पर क्या बोले राघव

‘जॉली एलएलबी 3’ की कास्ट

बता दे कि ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा अमृता राव, हुमा क़ुरैशी, सीमा बिस्वास, सौरभ सचदेवा और गजराज राव भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2025 06:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola