Indian Songs Achieved Monumental Global Recognition: भारतीय सिनेमा हमेशा से अपनी बेहतरीन कहानियों और गानों के लिए पहचाना गया है, इन फिल्मों और इनके गानों को दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. ऐसा कई बार हुआ है कि भारत के देसी बीट्स पर दुनिया थिरकने को मजबूर हो गई, फिर चाहे जमाना राज कपूर के ब्लैक-एंड-व्हाइट दौर का हो या फिर एसएस राजामौली की जबरदस्त डायरेक्शन का हो. आज हम आपको 5 ऐसे भारतीय सॉन्ग के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी धुन पर पुरी दुनिया नाचने को मजबूर हो गई.
नाटू नाटू (RRR)
एसएस राजामौली की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘आरआरआर’ के इस गाने पर तो ऑस्कर के स्टेज पर लोगों ने ठुमके लगाए. इसी स्टेज पर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड इतिहास रच दिया. गानें में जूनियर एनटीआर और राम चरण के पावरफुल डांस स्टेप्स ने व्हाइट हाउस से लेकर यूक्रेन की सड़कों तक अपना जलवा बिखेरा है.
जय हो
ए.आर. रहमान के म्यूजिक और गुलजार साबह के लिरिक्स सजे इस गाने ने विदेश की धरती पर भारतीय संगीत को एक खास पहचान दिलाई. फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के इस गाने ने पूरी दुनिया को ‘जय हो’ का नारा मशहूर कर दिया. इसका एक इंटरनेशनल रीमिक्स वर्जन हफ्तों तक ग्लोबल चार्ट पर रहा.
मुंडियां तो बच के
फेमस पंजाबी पॉप स्टार लाम्बे का ये भांगड़ा ट्रैक भारत समेत दुनिया का सबसे पॉपुलर क्लब एंथम बन गया. साल 2002 में ब्रिटिश आर्टिस्ट ‘पैनजाबी एमसी’ ने ‘मुंडियां तो बच के’ का रीमिक्स वर्जन बनाया, जिसके बाद ये गाना दुनियाभर क्लबों में सभी का फेवरेट बन गया.
तुनक तुनक तुन
फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का ये इंडी-पॉप आज ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का कल्ट क्लासिक बन गया है. दलेर मेहंदी के अलबेले बोल और अनोखे अनोखे हुक डांस स्टेप्स आज भी काफी पॉपुलर हैं. इस गाने के विजुअल इफेक्ट्स को चीन, अमेरिका और यूरोप में काफी पॉपुलरिटी मिली थी.
आवारा हूं
साल 1951 में आई राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ का ये गाना भारत के अलावा सोवियत संघ (रूस), चीन, रोमानिया और तुर्की में भी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ था. रूस के पूर्व राष्ट्रपति निकिता ख्रुश्चेव ने तो खुद बताया था कि उन्हें ये गाना बहुत ज्यादा पसंद है.