Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Imran Khan Dating: तलाक के बाद अब किसे डेट कर रहे हैं इमरान खान, ‘जाने तू या जाने ना’ स्टार ने खुद किया खुलासा

इमरान खान का साल 2019 में अवंतिका मलिक से तलाक हो गया था. हालांकि उन्होंने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया है कि वह इन दिनों किसी को डेट कर रहे है.

Imran Khan
Imran Khan

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान,जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुए एक अरसा हो गया है. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में फिल्म जाने तू या जाने ना से शुरुआत की थी. इस मूवी ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था. फिल्म में एक्टर के साथ जेनेलिया डिसूजा दिखाई दी थी. हालांकि कई शानदार फिल्मों के बाद उन्होंने लगातार फ्लॉप मूवीज दी, जिसके कारण इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ खास सही नहीं रही. साल 2019 में एक्टर का तलाक हो गया था. लेकिन हाल ही में एक्टर ने अब खुलासा किया है कि वह इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं.

किसे डेट कर रहे हैं इमरान खान

दरअसल, समदीश भाटिया के साथ इंटरव्यू के दौरान इमरान ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. उनसे जब पूछा गया कि क्या आप डेट कर रहे हैं. इसपर इमरान ने कहा, “हां मैं बहुत ही सुंदर लेडी लेखा को डेट कर रहा हूं और हमारी डेटिंग कोविड के वक्त शुरू हुई थी. यह थोड़ा सा फिल्मी है. जब मैं अपनी मां और 5 साल की बेटी के साथ घर में लॉक्ड था और उस दौरान हम कनेक्ट हुए.” एक्टर ने बताया कि लेखा चेन्नई से हैं और उनका पूरा नाम लेखा वॉशिंग्टन है.

---विज्ञापन---

लेखा के साथ ऐसी थी इमरान की पहली डेट

इमरान ने लेखा के साथ अपनी पहली डेट के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “जब हम पहली बार मिले तब हमारे चेहरे पर मास्क लगा हुआ था, हाथों में ग्लव्स और एंटीसेप्टिक स्प्रे.हम दोनों बांद्रा की गलियों में घूम रहे थे और खाना ढूंढ रहे थे.मैं थोड़ा डरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कहा इधर चलते हैं मुझे पता है और उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा था. इसके बाद से हम एक दूसरे के करीब आने लगे.

2019 में हुआ था इमरान का तलाक

आपको बता दें कि इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी. हालांकि आठ साल की शादी के बाद कपल ने 2019 में तलाक ले लिया था.दोनो की एक बेटी भी है, जिसका नाम इमारा है. इमरान और अवंतिका बच्चे को एक साथ पाल रहे हैं. उनके पास ज्वाइंट कस्टडी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan Net Worth: फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, जानें कहां-कहां से कमाई करते हैं सलमान खान

First published on: Dec 27, 2025 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola