Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मोहनलाल की ‘ओप्पम’ से कितनी अलग हैं अक्षय-सैफ की ‘हैवान’! क्या क्लाइमैक्स में बदलेगा ट्विस्ट?

Difference Between Film Oppam and Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'हैवान' के ट्रेलर की ये बातें बताती हैं कि मलयालम फिल्म 'ओप्पम' से उसका हिंदी रीमेक कितना अलग है.

Difference Between Film Oppam and Haiwaan: बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि दूसरी इंडस्ट्री की फिल्मों को हिंदी में नए स्टार्स के साथ रीमेक करके बनाया जाता है. बॉलीवुड में ज्यादातर साउथ की हिट फिल्मों का रीमेक बनाया जाता है. इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां साउथ की हिट फिल्मों ने हिंदी रीमेक के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसमें ‘दृश्यम’, ‘वॉन्टेड’, ‘कबीर सिंह’, ‘सिंघम’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब इस रीमेक फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ साल 2016 में आई मोहनलाल की हिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की ऑफिशियल रीमेक है. चलिए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जो ‘हैवान’ को ओरिजिनल फिल्म ‘ओप्पम’ से अलग बनाती हैं.

क्या क्लाइमैक्स में बदलेगा ट्विस्ट?

बॉलीवुड रीमेक फिल्मों के साथ एक मेजर प्रॉब्लम उनकी कहानी को लेकर होती है. बॉलीवुड में ज्यादातर रीमेक फिल्मों की कहानी को अपने ट्विस्ट के हिसाब से मोड़ दिया जाता है. फिल्म ‘हैवान’ के ट्रेलर में भी ऐसे कई संकेत मिले हैं, जिन्हें देखकर लोगों को ऐसा लगा कि मेकर्स फिल्म ‘ओप्पम’ की कहानी में बदलाव करने वाले हैं. कई लोगों का तो मानना है कि फिल्म के हिंदी रीमेक में इसके क्लाइमैक्स को भी बदला जा सकता है.

---विज्ञापन---

काला चश्मा

ओरिजिनल मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ में लीड एक्टर मोहनलाल पूरी फिल्म में कहीं भी ब्लाइंड होने के बावजूद काला चश्मा नहीं पहनते हैं. वहीं, ‘हैवान’ के ट्रेलर और टीजर में कई जगह सैफ अली खान काला चश्मा पहने हुए दिखाई देते हैं. ट्रेलर और टीजर के कई सीन्स में सैफ काला चश्मा पहने नजर आते हैं.

छोटी बच्ची का लीड एक्टर के साथ रिश्ता

फिल्म ‘ओप्पम’ में मोहनलाल का बच्ची के साथ एक मजबूत बॉन्ड दिखाया गया है, जो ‘हैवान’ के ट्रेलर में भी देखने को मिलता है. लेकिन ओरिजिनल फिल्म में मोहनलाल का बच्ची के साथ खून का रिश्ता नहीं होता. वह बच्ची मोहनलाल के मालिक की छिपी हुई बेटी होती है. वहीं, ‘हैवान’ के ट्रेलर में वह बच्ची सैफ को ‘पापा’ कहती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

बदला या साइको किलर की सनक?

ओरिजिनल फिल्म ‘ओप्पम’ में उस बच्ची को मारने की कोशिश करने वाला हत्यारा मोहनलाल के मालिक से बदला लेना चाहता है. वह किलर अपना रिवेंज लेने के लिए उस बच्ची को मारने की हर संभव कोशिश करता है. लेकिन ‘हैवान’ के ट्रेलर में विलेन बने अक्षय कुमार को एक साइको किलर की तरह दिखाया गया है.

खैर, अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ देखने के बाद ही पता चलेगा कि हिंदी रीमेक में कितना बदलाव किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola