Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर 8 एपिसोड की ये हॉरर थ्रिलर दुनिया भर में काट रही बवाल, कहानी देख थम जाएंगी सांसें

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज मौजूद हैं. इन दिनों एक ऐसी ही शानदार सीरीज ग्लोबली ट्रेंड कर रही है. इसे दर्शक काफी पसंद कर रही हैं. यह भूत प्रेत और आत्माओं से भरपूर एक ऐसी कहानी है, जो आपको डराने के साथ-साथ एंटरटेन भी करेगी.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. इन दिनों कोरियन वेब सीरीज और फिल्में भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं. वहीं, हाल ही में एक कोरियन सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है.  

नेटफ्लिक्स की इस हॉरर थ्रिलर को देख कांप जाएगी रूह

ये एक हॉरर थ्रिलर सीरीज है. हर एपिसोड में रूह कंपा देने वाले सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें आत्माओं की दुनिया और राजसी रहस्यों से जुड़ी एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी, जो आपको डराने के साथ-साथ एंटरटेन भी करेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

‘द ईस्ट पैलेस’

दरअसल, हम कोरियन वेब सीरीज ‘द ईस्ट पैलेस’ के बारे में बात कर रहे हैं, जो 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. रिलीज होते ही यह सीरीज दुनियाभर में तहलका मचा रही है. यह एक डार्क फैंटेसी हॉरर ड्रामा है, जो जोसियन काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

‘द ईस्ट पैलेस’ में नजर आए ये एक्टर्स

‘द ईस्ट पैलेस’ का निर्देशन चोई जंग ग्यू ने किया है. इसकी कहानी क्वोन सो-रा और सिओ जे वोन ने लिखी है. इस सीरीज में नाम जू-ह्युक, रोह यूं-सेओ, चोई सेउंग-वू, जांग यंग-नाम और क्वाक डोंग-योन अहम रोल में नजर आए हैं. नाम जू-ह्युक ने गु चेओन का किरदार निभाया है.

---Advertisement---

‘द ईस्ट पैलेस’ की क्या है कहानी

वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो यह एक काल्पनिक जोसियन राजवंश पर आधारित है. पिछले 30 सालों से शापित इस महल में एक के बाद एक राजकुमारों की रहस्यमय तरीके से मौत हो रही है. भयानक खतरों और छिपे रहस्यों को सुलझाने के लिए महल में एक ऐसे शख्स को बुलाया जाता है, जो आत्माओं की दुनिया में जा सकता है. एक महिला उसकी मदद करती है, जो मृत आत्माओं की आवाजें सुन सकती है. सीरीज रोमांच से भरपूर है. यह आपको आखिर तक बांधे रखेगी.

‘द ईस्ट पैलेस’ दुनिया भर में कर रही ट्रेंड

8 एपिसोड वाली यह फैंटेसी हॉरर थ्रिलर ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शोज की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. नेटफ्लिक्स पर 80 से ज्यादा देशों में इसने टॉप 10 में जगह बनाई है और साउथ कोरिया में यह लंबे समय से नंबर 1 पर बनी हुई है, ‘द ईस्ट पैलेस’ को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 11, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola