Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Collection: ‘हनुमान अंश’ ने 28वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, 68 करोड़ के पार पहुंचा टोटल नेट कलेक्शन?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है. 28वें दिन 11 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार करने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है.

hanuman ansh box office collection day 28
hanuman ansh box office collection day 28

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस पर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन लगातार जारी है. महज 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में तैयार हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. 28वें दिन रिकॉर्ड 11 करोड़ रुपये की बंपर कमाई के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. आइए जानते हैं फिल्म ने 28वें दिन कितना कलेक्शन किया…

28वें दिन तूफानी कमाई

विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की लोकप्रियता चौथे हफ्ते में घटने के बजाय और बढ़ गई है. सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27वें दिन 7.75 करोड़ की कमाई दर्ज करने के बाद, फिल्म ने 28वें दिन रात 10 बजे तक करीब 11 करोड़ रुपये का चौंकाने वाला नेट कलेक्शन किया है. इस आंकड़े के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 72.88 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

बजट से कई गुना ज्यादा मुनाफा

महज 2 करोड़ रुपये से भी कम लागत में तैयार यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. अपने बजट के मुकाबले कई गुना अधिक मुनाफा कमाकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है. 28वें दिन देशभर के करीब 7,055 से ज्यादा शोज में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली.

वीकेंड और वर्किंग डेज में उछाल

शुरुआती दो हफ्तों में औसत रफ्तार से चलने के बाद ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब हैरान रह गए. तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ बटोरने के बाद चौथे वीकेंड में रविवार को 12.75 करोड़ की रिकॉर्ड दैनिक कमाई हुई. वर्किंग डेज (Working Days) में भी फिल्म की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है और दर्शक लगातार थिएटर्स की ओर रुख कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

नीम करोली बाबा का संदेश

फिल्म की स्क्रिप्ट भारत की सनातन ‘संत परंपरा’, निस्वार्थ सेवा, भक्ति और आस्था के मूल्यों को बखूबी दर्शाती है. इसमें एक दुखी बालक के सफर की कहानी है, जो अपनी दिवंगत मां की खोज में निकलता है और अंततः भगवान राम की भक्ति में लीन हो जाता है. नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन और उनके अध्यात्म के सफर ने देश-विदेश के दर्शकों को काफी प्रभावित किया है.

बेहतरीन एक्टिंग और शानदार म्यूजिक

फिल्म में शोभिनाव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे ने अपने अभिनय से जान फूंक दी है. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर और रागिनी सोना ने इसका निर्माण किया है. इसके अलावा दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी (Sunil Lodhi), साधु तिवारी और धीरेंद्र मुल्कलवार के भजनों ने फिल्म की सफलता में अहम योगदान दिया है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2026 11:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola