ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आते ही बॉलीवुड, ग्लैमर और रेड कार्पेट की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। लेकिन उनकी फैमिली में एक शख्स ऐसा भी है, जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। ये हैं उनके बड़े भाई आदित्य राय। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आई एक रेयर फैमिली फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां और भाई के साथ नजर आईं, जिसके बाद आदित्य एक बार फिर चर्चा में आ गए। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अभिषेक बच्चन के साले साहब करते क्या हैं। आदित्य ने अपनी बहन की तरह एक्टिंग या मॉडलिंग को करियर नहीं बनाया। वो पेशे से इंजीनियर हैं और करीब 5 साल तक मर्चेंट नेवी में सीमैन के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए मुंबई लौट आए। इसी दौरान वो बहन ऐश्वर्या के साथ फिल्म स्टूडियो जाने लगे। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों की मेकिंग में दिलचस्पी होने लगी। साल 2003 में आदित्य ने ‘टारगेट फिल्म्स’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी बनाई। इसी बैनर के तहत ‘दिल का रिश्ता’ फिल्म बनाई गई, जिसमें ऐश्वर्या राय, अर्जुन रामपाल और प्रियांशु चटर्जी लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म के बाद आदित्य ने बॉलीवुड में करियर बनाने के बजाय इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी पर फोकस करना पसंद किया।
---विज्ञापन---
क्या करते हैं Aishwarya Rai के भाई? मर्चेंट नेवी में 5 साल जॉब… फिर अचानक छोड़ी नौकरी! जानिए सबकुछ
ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं। पेशे से इंजीनियर आदित्य ने करीब 5 साल तक मर्चेंट नेवी में नौकरी की। इसके बाद सरकारी परीक्षा की तैयारी के दौरान बहन ऐश्वर्या के साथ फिल्म स्टूडियो जाने लगे और उन्हें फिल्ममेकिंग में दिलचस्पी हो गई। उन्होंने ‘टारगेट फिल्म्स’ प्रोडक्शन कंपनी बनाई और 2003 में ऐश्वर्या स्टारर ‘दिल का रिश्ता’ बनाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
First published on: Sep 03, 2026 05:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola