Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors 2 Winner: आखिरी चाल में बाजी मार गईं क्रिस्टल-रिदा, ‘द ट्रेटर्स 2’ की बनीं डबल विनर; मिले इतने लाख

The Traitors 2 Winner: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स 2' को क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना के रूप में दो डबल विनर्स मिल गए हैं. दोनों ने शानदार गेम प्लान के बदौलत ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता.

the traitors season 2 winners krystle dsouza rida tharana
the traitors season 2 winners krystle dsouza rida tharana

The Traitors 2 Winner: फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ (The Traitors Season 2) के विजेता के नाम का आखिरकार ऐलान हो चुका है. सस्पेंस और माइंड गेम्स से भरे इस शो का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ. हर एक चाल में दुश्मनों को मात देते हुए अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) और कंटेंट क्रिएटर रिदा थराना (Rida Tharana) ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आइए जानते हैं फिनाले के विजेताओं को कितनी राशि मिली…

क्रिस्टल-रिदा बनीं डबल विनर

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रहे शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का फाइनल एपिसोड 3 सितंबर को दिखाया गया. 10 एपिसोड्स की इस लंबी और कठिन यात्रा के बाद क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने संयुक्त रूप से जीत हासिल की. दोनों विजेताओं को खूबसूरत ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि सौंपी गई.

---विज्ञापन---

मल्लिका शेरावत के मर्डर से शुरुआत

फिनाले वाले दिन की शुरुआत महल के अंदर एक बड़े झटके के साथ हुई, जब मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का रहस्यमयी तरीके से ‘मर्डर’ यानी खेल से एलिमिनेशन हो गया. इसके बाद बचे हुए प्रतियोगी दलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा के बीच अंतिम टास्क की जंग छिड़ी.

एलिमिनेशन राउंड्स का रोमांच

टास्क के बाद बाकी सदस्यों ने मिलकर दलीप ताहिल को वोट आउट कर खेल से बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद बचे हुए चार खिलाड़ियों- साहिल सलाथिया, शालिनी पासी, क्रिस्टल और रिदा के बीच करण जौहर के सामने अंतिम वोटिंग प्रक्रिया हुई, जिसमें साहिल सलाथिया को सबसे पहले बाहर होना पड़ा.

---विज्ञापन---

शालिनी पासी को किया बाहर

आखिरी वोटिंग राउंड में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने एक मजबूत रणनीति अपनाते हुए शालिनी पासी (Shalinii Passi) के खिलाफ वोट किया और उन्हें शो से निष्कासित कर दिया. इस चाल के बाद अंत में केवल क्रिस्टल और रिदा ही बचीं. चूंकि दोनों ही खिलाड़ी ‘ट्रेटर्स’ (गद्दार) के रूप में छिपी हुई थीं, इसलिए होस्ट करण जौहर ने दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया.

13 अगस्त को शुरू हुआ था सफर

13 अगस्त 2026 को शुरू हुए ‘द ट्रेटर्स 2’ ने अपनी अनूठी अवधारणा के कारण दर्शकों का ध्यान खूब आकर्षित किया. पूरे सीजन के दौरान मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), श्वेता तिवारी, रणवीर बराड़ और अभिषेक मल्हान जैसे चर्चित सितारों की रणनीतियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अंत में क्रिस्टल और रिदा ने अपनी चतुर चालों से बाजी मार ली.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 09:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola