Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के VFX पर उठे सवाल, ट्रोलिंग के बीच मेकर्स ने दिया जवाब

Mahakavya Shri Ramayan Katha: वीएफएक्स विवाद के बीच 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का नया बीटीएस वीडियो जारी हुआ है. अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा स्टारर इस फिल्म की पूरी शूटिंग वास्तविक चित्रकूट के जंगलों में की गई है.

mahakavya shri ramayan katha dev sharma anjali arora
mahakavya shri ramayan katha dev sharma anjali arora

Mahakavya Shri Ramayan Katha: फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मेकर्स ने बड़ा अपडेट जारी किया है. फिल्म के मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि भारी-भरकम वीएफएक्स (VFX) और नकली सेट्स का सहारा लेने के बजाय उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित चित्रकूट (Chitrakoot) के असली जंगलों में शूटिंग की है. हाल ही में जारी बीटीएस (BTS) वीडियो में राम बने देव शर्मा और सीता बनीं अंजलि अरोड़ा नेचुरल लोकेशंस पर नजर आ रहे हैं.

नकली सेट्स के बजाय असली लोकेशंस

आजकल की पौराणिक फिल्मों में अत्यधिक वीएफएक्स और कंप्यूटर ग्राफिक्स के इस्तेमाल पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. इसे देखते हुए ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने भव्य सेट्स और आर्टिफिशियल ग्राफिक्स के बजाय रामायण काल से जुड़ी वास्तविक जगहों पर जाकर शूटिंग पूरी की, ताकि कहानी में सच्चाई और प्रामाणिकता नजर आ सके.

---विज्ञापन---

चित्रकूट का विशेष धार्मिक महत्व

चित्रकूट वह पावन स्थान है, जहां प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण ने अपने 14 वर्षों के कठिन वनवास का काफी समय बिताया था. यही वह पवित्र धरती भी मानी जाती है जहां भरत अपने बड़े भाई राम से मिलने पहुंचे थे और उनसे अयोध्या लौटने का आग्रह किया था. इसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए बस्तर के चित्रकूट के घने जंगलों को शूटिंग के लिए चुना गया.

देव शर्मा का भावुक अनुभव

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता देव शर्मा (Dev Sharma) ने इस अनुभव को बेहद खास बताया. देव ने कहा कि चित्रकूट के वास्तविक जंगलों के बीच खड़े होकर उन्हें श्री राम के वनवास काल के संघर्षों और उनके त्याग का गहरा अहसास हुआ. असली स्थानों पर शूटिंग करने की वजह से उन्हें इस दिव्य किरदार की बारीकियों को समझने में काफी सहूलियत मिली.

---विज्ञापन---

अंजलि अरोड़ा को महसूस हुई दिव्यता

माता सीता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने भी अपने शूटिंग के दिनों को यादगार बताया. अंजलि ने कहा कि चित्रकूट के शांत और प्राकृतिक माहौल में काम करते हुए वे अक्सर सोचती थीं कि माता सीता ने 14 वर्षों का वनवास कैसे काटा होगा. उन्होंने कहा कि वहां के वातावरण में एक अलग ही शांति और दिव्यता मौजूद है, जिसने उन्हें किरदार से भावनात्मक रूप से जोड़ा.

25 सितंबर को होगी रिलीज

जारी किए गए नए बीटीएस (BTS) वीडियो के जरिए दर्शकों को भी फिल्म की वास्तविक लोकेशंस की खूबसूरत झलक देखने को मिली है. मेकर्स का दावा है कि प्राकृतिक दृश्य दर्शकों को रामायण के उस दौर से सीधे जोड़ेंगे. यह धार्मिक फिल्म 25 सितंबर 2026 को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 08:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola