बॉलीवुड का वो सितारा जिसने 90s में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं, जिनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी, लेकिन क्या आप जानते हैं, आज वही सितारा जो बड़े-बड़े अवॉर्ड शोज में रेड कार्पेट पर पहुंचकर तहलका मचा देता था, आज वही सितारा लोकल स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस को जोरदार झटका लगा है.
इतना बड़ा सितारा आखिर क्यों पहुंचा लोकल स्टेज पर?
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में गोविंदा एक लोकल स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस के बीच अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

लोकल स्टेज पर ठमके लगाते गोविंदा
वीडियो में गोविंदा बॉलीवुड गाने पर लोकल आर्टिस्ट्स के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. एक समय था, जब वो बड़े-बड़े अवॉर्ड शो और इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्म किया करते थे, लेकिन अब उन्हें इस तरह के छोटे मंच पर देखकर कुछ लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए, लिखा कि ‘क्या दिन आ गए हैं’, तो कुछ ने इसे देखकर निराशा जताई.

रिएक्शन्स की आई बाढ़
हालांकि, दूसरी तरफ उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. कई फैंस ने उनका सपोर्ट करते हुए, कहा कि एक सच्चे कलाकार के लिए कोई स्टेज छोटा या बड़ा नहीं होता. कुछ ने उन्हें ‘एवरग्रीन स्टार’ बताया, तो कई लोगों ने उनके कमबैक की मांग भी कर डाली. एक यूजर ने लिखा, ‘गोविंदा का चार्म आज भी वैसा ही है, बस उन्हें सही मौके की जरूरत है.’

गोविंदा के नाम हैं कई हिट फिल्में
गोविंदा का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया. उनकी फिल्मों और डांस स्टाइल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. ‘हीरो नंबर 1’ , ‘कुली नंबर 1’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों से उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन वक्त के साथ उनका करियर धीरे-धीरे ढलान पर आ गया.
आखिर क्यों मजबूर हुए गोविंदा?
इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है, कि गोविंदा के व्यवहार और सेट पर लेट पहुंचने की आदत ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया, कि उनका एटीट्यूड और बदलते समय के साथ खुद को ढाल न पाना, उनकी दूरी की बड़ी वजह बना.
फैंस को गोविंदा के बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार
फिलहाल, फैंस को उनके बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार है. हालांकि, गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और एनर्जी आज भी वैसी ही नजर आती है. यही वजह है, कि उनका ये वायरल वीडियो, भले ही बहस का विषय बन गया हो, लेकिन उनके स्टारडम की यादें फिर से ताजा कर रहा है.