Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही हैं, इस बीच बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने भी बप्पा का धूमधाम से अपने घर में स्वागत किया, जहां हर साल सुनीता आहूजा गोविंदा के साथ बप्पा का अपने घर में वेलकम करती थीं, तो वहीं इस साल वो अकेले बप्पा को घर लाई, वहीं पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का स्वागत किया, पहली बार जुड़वां बच्चों का मां बनी संभावना सेठ और दिव्यांका त्रिपाठी ने भी बप्पा का जोरदार डांसकर वेलकम किया, इतना ही नहीं टीवी की बहू अंकिता लोखंडे भगवान शिव माता पार्वती संग गणेश जी को अपने घर लाईं.
सुनीता आहूजा ने अकेले किया बप्पा का स्वागत
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी हर साल गणपति उत्सव को खास अंदाज में मनाती हैं. इस बार वह घर पर अकेले ही बप्पा को लेकर आईं. इस दौरान उनके साथ न तो गोविंदा नजर आए और न ही उनके बच्चे. सुनीता ने पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और इस दौरान जमकर डांस भी करती दिखीं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया गणपति जी का वेलकम
शिल्पा शेट्टी के लिए गणेश चतुर्थी बेहद खास त्योहार है. एक्ट्रेस हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आती हैं. इस साल भी शिल्पा ने पूरे परिवार के साथ गणपति का स्वागत किया. बप्पा को घर लाते समय उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. शिल्पा के गणपति उत्सव की तस्वीरें और वीडियो हर साल की तरह इस बार भी फैंस के बीच चर्चा में हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी भी घर लाईं गणपति
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और संभावना सेठ भी गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को अपने घर लेकर आईं. उन्होंने पूरे भक्तिभाव के साथ गणपति का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनके घर का गणपति सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है.
भारती सिंह के लिए बेहद खास है ये गणेश चतुर्थी
कॉमेडियन भारती सिंह के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी और भी खास है. उन्होंने IANS से बातचीत में बताया कि बप्पा का उनके घर आना हमेशा प्यार और सुकून लेकर आता है. इस बार उनके छोटे बेटे काजू की यह पहली गणेश चतुर्थी है.
भारती सिंह ने कही ये बात
भारती ने बताया कि उनके दोनों बच्चे गोला और काजू घर में बप्पा के साथ त्योहार का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने खास तौर पर छोटे बेटे काजू को समर्पित बाल गणेश की मूर्ति घर लाई है. भारती के मुताबिक, बच्चों के साथ बप्पा का स्वागत करने की खुशी इस बार दोगुनी हो गई है.
फैंस को होंगे बप्पा के दर्शन
बता दें, गणेश चतुर्थी का यह उत्सव 26 सितंबर तक चलेगा और इन दिनों में सेलेब्स के घर होने वाले गणपति सेलिब्रेशन की झलकियां लगातार फैंस को देखने को मिलेंगी.