Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘छावा’ समेत इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड, 214 मिनट की ये फिल्म बनी 2025 की सबसे कमाऊ मूवी

This Film Break Blockbuster Movies Records: साल 2025 के आखिरी महीने के पहले हफ्ते में रिलीज हुई ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने 'छावा' समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

Chhaava record breaking movie

This Film Breaks Blockbuster Movie Records: साल 2025 भारतीय फिल्मों के लिए बिल्कुल रॉलरकॉस्टर की राइड की तरह रहा. जहां कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रहीं. कुछ ऐसी भी रिलीज हुई जिनसे उम्मीद तो बहुत थी, लेकिन ये फिल्में अपना बजट भी नहीं निकाल पाईं. वहीं, कुछ फिल्मों ने उम्मीद से कई गुना ज्यादा कमाई की. ऐसी ही एक फिल्म साल 2025 के आखिरी महीने के पहले हफ्ते में रिलीज हुई और पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के खजाने पर कुंडली मारे बैठी हुई है. महज 17 दिनों में इस फिल्म ने ‘छावा’ समेत कई ब्लॉकबस्टर मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

2025 की सबसे कमाऊ फिल्म

आपके दिमाग में जिस फिल्म का नाम आ रहा है, ये वही मूवी है, जी हां, हम रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात कर रहे हैं. इस फिल्म ने 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 38.5 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक 557.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 836.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हर एक सीन में ट्विस्ट! 7.1 की IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म में मसीहा ही निकलता है जल्लाद

‘छावा’ समेत इन ब्लॉकबस्टर का टूटा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतना ही नहीं, धुरंधर’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ (807.91) के अलावा साल 2025 की 5 और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनमें फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ (326.82 करोड़), ‘सैयारा’ (570.33 करोड़), ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ (255.48 करोड़), ‘लोका: चेप्टर 1- चंद्र’ (303.86 करोड़) और ‘थुडारम’ (235.38 करोड़) शामिल हैं.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ की कास्ट

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कमाई से लेकर गाने तक फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.

First published on: Dec 22, 2025 02:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola