Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

53 साल के हुए फास्ट एंड फ्यूरियस एक्टर विन डीज़ल, एक बॉलीवुड हसीना को बताया था पूरी दुनिया की रानी !

नम्रता शर्मा – हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर विन डीजल(Vin Diesel) को आज कौन नहीं जानता है। वो हमेशा अपनी बेहतरीन अदायगी और अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीज़ल आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विन का जन्म 18 जुलाई 1968 को हुआ था। ना […]

नम्रता शर्मा – हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर विन डीजल(Vin Diesel) को आज कौन नहीं जानता है। वो हमेशा अपनी बेहतरीन अदायगी और अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीज़ल आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विन का जन्म 18 जुलाई 1968 को हुआ था। ना सिर्फ हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड सितारे भी विन डीजल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


फास्ट एंड फ्यूरियस(Fast and Furious) सीरीज़ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले विन डीजल आज 53 साल के हो गए हैं। फास्ट एंड फ्यूरियस के अलावा विन ने डीजल दी पैसिफायर, अ फाइंड मे गिल्टी, गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी,जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी विन डीजल अपनी जोड़ी जमा चुके हैं। दोनों को साल 2017 में आई xxx : return of Xander cage में देखा गया था।


इस फिल्म में काम करने के बाद विन डीजल दीपिका की अदायगी के दीवाने हो गए थे। टाइम मैगजीन की 2018 की सबसे प्रभावशाली सूची में दीपिका को शामिल करने के लिए एक नोट में डीजल ने लिखा था – जब दीपिका फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्मों में से एक की स्क्रिप्ट पढ़ने आई तो मुझे पता था कि मैं किसी विशेष शख्स के साथ उपस्थित हूं। जैसे ही उन्होंने कमरे में प्रवेश किया एक केमिस्ट्री थी, एक एनर्जी थी। इन सब ने एक तरह से वादा किया था कि बड़ी चीजें होने वाली है। शेड्यूल के कारण वो उस फिल्म के लिए काम नहीं कर पाई लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। हमने दीपिका पादुकोण को सबसे पहले XXX : रिटर्न ऑफ जेंडर में कास्ट किया था। 


विन डीज़ल ने बताया कि दीपिका ने कहा मैं ये फिल्म करना चाहती हूं लेकिन अगर मैं ये फिल्म करती हूं तो आपको भारत आना होगा। धन्यवाद भगवान ! मैंने इस डील को साइन किया। फिल्म का प्रचार करते हुए विन ने कहा था दीपिका रानी और परी है जो मेरे जीवन में एक तरह से आशीर्वाद है श। उनकी आत्मा बहुत सुंदर है विन डीजल दीपिका पादुकोण की बाजीराव मस्तानी(Bajirao Mastani)देखी थी जो उन्हें काफी पसंद आई थी। 


आपको बता दें  दीपिका के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए विन डीजल भारत आए थे।  इस फिल्म में टोनी कोलेट, डोनी येन नजर आए थे। दुनिया भर में फिल्म ने 346 मिलियन डॉलर की भारी भरकम कमाई की थी और उसके सीक्वल की भी प्लानिंग की जा रही है।

First published on: Jul 18, 2020 10:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.