‘आवारापन 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले एक्टर इमरान इस वक्त हेल्थ से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, एक्टर की रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. लोग जल्द से जल्द उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को स्वाइन फ्लू हुआ है, उनकी रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है. बता दें, इमरान हाशमी हाल ही में अपने काम के सिलसिले में ट्रेवल कर रहे थे. मुंबई वापस लौटने के बाद उन्हें कुछ दिनों से हेल्थ इश्यू हो रहे थे. शुरुआत में उन्होंने आराम किया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह से उनका टेस्ट कराया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट H1N1 से इंफेक्टिड आई.
डॉक्टरों की सलाह
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने इमरान को फिलहाल आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण है, जिसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर की सलाह के मुताबिक आराम और देखभाल बेहद जरूरी होती है.
इमरान के फैंस की बढ़ी चिंता
इमरान के स्वास्थ्य को लेकर उनके फैंस भी टेंशन हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. एक्टर की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए उनकी तबीयत को लेकर सामने आ रही जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स पर आधारित है.
वर्कफ्रंट पर इमरान हाशमी
वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखी है. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी नजर आ रही हैं. फिलहाल, फैंस लगातार इमरान के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.