Eid 2025: रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस महीने में इस्लाम को मानने वाले लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं ईद का चांद देखकर ईद उल फितर मनाते हैं। इस साल ईद का त्योहार 30 या 31 मार्च 2025 को मनाया जा सकता है। ईद के मौके पर पूरे देश में अलग ही रौनक देखने को मिलती है, हर साल आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ईद को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार कुछ सेलेब्स के लिए ये ईद काफी खास होनी वाली है। इस साल कुछ स्टार्स अपने हमसफर के साथ शादी के बाद पहली बार ईद जो मनाने वाले हैं, आइए आपको ऐसे 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट वीडियो लीक मामले के बीच साउथ एक्ट्रेस का पहला पोस्ट, कर दिया ये काम
साहिल खान- मिलेना एलेक्जेंड्रा
स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान ने भी हाल ही में खुद से 26 साल छोटी मॉडल मिलेना एलेक्जेंड्रा से दुबई के बुर्ज खलीफा में निकाह किया है। इन दोनों ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं, इस कपल ने 9 फरवरी 2025 को निकाह किया है और यह इन दोनों की पहली ईद होने वाली है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मावरा होकेन-अमीर गिलानी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन, जिन्हें आप सनम तेरी कसम फिल्म की सुरु के तौर पर जानते हैं। जी हां, इस साल मावरा की भी शादी के बाद अपने पति के साथ ये पहली ईद होने वाली है, एक्ट्रेस ने फरवरी 2025 में ही एक्टर अमीर गिलानी के साथ निकाह किया है। ऐसे में शादी के 1 महीने बाद ही अब यह कपल साथ में पहली ईद सेलिब्रेट करेगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नरगिस फाखरी-टोनी बेग
‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी कथित तौर पर शादी के बंधन में बंध गई हैं। 21 फरवरी को खबर सामने आई थी कि नरगिस ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टोनी बेग के साथ निकाह कर लिया है। नरगिस ने इन खबरों के बाद टोनी के साथ अपने हनीमून से भी तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि यह नरगिस और टोनी की साथ में पहली ईद होने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, जिनकी शादी 23 जून 2024 को हुई है। जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी की भी यह पहली ईद होने वाली है। जहीर और सोनाक्षी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते हैं और इन दोनों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मुनव्वर फारूकी-महजबीन
यह ईद तो कॉमेडियन और बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के लिए भी खास होने वाली है, क्योंकि यह उनकी अपनी दूसरी बेगम महजबीन के साथ पहली ईद जो है। जी हां, मुनव्वर ने पिछले साल ही महजबीन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया है और इस साल यह दोनों शादी के बाद साथ में पहली ईद सेलिब्रेट करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोहनलाल की L2: Empuraan का विलेन कौन? जिसने उड़ाया गर्दा! मिस्ट्री से उठा पर्दा