TMKOC New Promo: टीआरपी की रेस में सालों से राज कर रहा टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 18 सालों से दर्शकों को हंसाने वाले इस शो में फाइनली वो पल आ गया, जिसका जेठालाल (Dilip Joshi) कब से इंतजार कर रहे थे. प्रोमो में जेठालाल अपनी क्रश बबीता जी (Munmun Dutta) को अपनी बांहों में थामे नजर आ रहे हैं. इस रोमांटिक और फनी मोमेंट को देखकर इंटरनेट पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं.
फिसलकर जेठालाल की बांहों में गिरीं बबीता
वायरल प्रोमो में दिखा कि बबीता जी, जेठालाल के घर में दीये जला रही हैं और जेठालाल पोछा लगा रहे हैं. तभी अचानक पोछा लगने से बबीता जी का पैर फिसलता है और वे सीधे जेठालाल की गोद में जा गिरती हैं. लगभग 2 सेकेंड के इस मोमेंट में जेठालाल उन्हें एकटक निहारते रह जाते हैं.
‘भाई का सपना पूरा हो गया’
जेठालाल और बबीता जी के इस ड्रीम मोमेंट पर मीमर्स और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है. यूजर्स लिख रहे हैं—’आज तो जेठालाल की लॉटरी लग गई’, ‘भाई का सपना पूरा होने की हार्दिक बधाई’ और ‘जेठा के मन में बड़ा लड्डू फूटा!’
फैंस को आई ‘दया भाभी’ की याद
इस सीन को देखने के बाद दर्शकों को जेठालाल की पत्नी ‘दयाबेन’ (Disha Vakani) की याद सताने लगी. कई लोगों ने कमेंट किया कि ‘दया भाभी अब तो गोकुलधाम वापस आ जाओ’, तो किसी ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ‘जेठा की इन हरकतों से दया वापस नहीं आने वाली.’
सालों पुराना एकतरफा क्रश
शो की शुरुआत यानी 2008 से ही जेठालाल का बबीता जी पर अनऑफिशियल क्रश दिखाया गया है. बबीता जी को इम्प्रेस करने का जेठालाल का कोई भी मौका न छोड़ना और उनके सामने आते ही बिहेवियर बदल जाना इस शो का सबसे पॉपुलर एंटरटेनमेंट एलिमेंट रहा है.
18 सालों से चल रहा आइकॉनिक शो
असित कुमार मोदी के प्रोडक्शन हाउस में बना यह कॉमेडी शो 2008 से लगातार दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है. मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी के जेठालाल, बबीता जी, सोढ़ी और भिड़े जैसे कैरेक्टर्स आज हर घर की पहचान बन चुके हैं.