Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बप्पा के दरबार में माथा टेकने पहुंची प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पत्नी को यूं संभाले नजर आए रणवीर सिंह, फैंस का जीता दिल

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं और हाल ही में वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ गणपति दर्शन के लिए उनके साथ पहुंची थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका के लिए काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं.

Deepika Padukone-Ranveer Singh
Deepika Padukone-Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अक्सर ही दोनों किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बहुत वक्त के बाद कैमरे में कैद हुई हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और रणवीर सिंह उनका हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं.

दीपिका के लिए प्रोटेक्टिव बने रणवीर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गणपति पंडाल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. कपल गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर वापस अपनी कार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका को भीड़ से बचाते हुए और उनका हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. रणवीर इस दौरान दीपिका के लिए काफी प्रोटेक्टिव दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

दीपिका-रणवीर सिंह लुक

वहीं, रणवीर और दीपिका इस दौरान बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह ने डार्क पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ है और सनग्लासेस लगाए हैं. जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं. दूसरी ओर दीपिका पादुकोण भी गोल्डन और पर्पल कलर का सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कानों में बड़े झुमके पहने हैं और बालों का जूड़ा बना हुआ है. इसके अलावा उन्होंने हल्का मेकअप किया है. दीपिका के चेहरे पर उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहे हैं. वह इस दौरान बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

फैंस ने किए कमेंट्स

इतना ही नहीं फैंस भी दीपिका को लंबे वक्त के बाद इस तरह से पब्लिकली देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ” माय स्पेशल.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्यारी फैमिली.”

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनेंगे दूसरी बार पेरेंट्स

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने बीते दिनों दूसरी बार प्रेगनेंसी को लेकर खास अंदाज में अनाउंसमेंट की थी. जिसमें कपल की बेटी दुआ भी साथ में नजर आईं थी. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी दुआ का 8 सितंबर 2024 को स्वागत किया था. कपल की शादी 2018 में हुई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘स्पिरिट’ विवाद में निर्माता के दावों पर दीपिका पादुकोण का करारा जवाब, पुरुषों के अहंकार पर साधा निशाना

First published on: Sep 18, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola