Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रवि किशन की वजह से बदलना पड़ा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का क्लाइमैक्स? डायरेक्टर ने किया खुलासा?

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' के मेकर्स ने खुलासा किया है कि रवि किशन के कैरेक्टर 'बब्बन' के प्रति दर्शकों की बढ़ती हमदर्दी को देखते हुए उन्हें क्लाइमैक्स सीन को 'टोन डाउन' यानी थोड़ा हल्का करना पड़ा था.

director gurmeet singh on mirzapur the movie climax
director gurmeet singh on mirzapur the movie climax Ravi Kishan

Mirzapur The Movie: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) को लेकर एक बेहद दिलचस्प खुलासा सामने आया है. फिल्म में खतरनाक गैंगस्टर ‘बब्बन बबुआ यादव’ का रोल प्ले कर रहे भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) के स्टारडम की वजह से मेकर्स को फिल्म का क्लाइमैक्स तक चेंज करना पड़ गया. जी हां, डायरेक्टर गुरमीत सिंह और राइटर पुनीत कृष्णा ने खुलासा किया है कि रवि किशन के किरदार की वजह से उन्हें क्लाइमैक्स में बड़े बदलाव करने पड़े थे.

‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ बने रवि किशन

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ संग इंटरव्यू में राइटर पुनीत कृष्णा ने हंसते हुए बताया कि यंग ऑडियंस बब्बन को ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ कह रही है. फिल्म में बब्बन अपनी गर्लफ्रेंड मुमताज (सोनल चौहान) से इतना सच्चा प्यार करता है कि उसके लिए कपड़े तक सिलता है. उनका यह रोमांटिक और डेडिकेटेड अंदाज फैंस को खूब भा रहा है.

---विज्ञापन---

मेकर्स को सताने लगा था यह डर

मेकर्स को डर लगने लगा था कि अगर क्लाइमैक्स में बब्बन की गर्लफ्रेंड की मौत का सीन ज्यादा इमोशनल दिखाया गया, तो ऑडियंस गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया को छोड़कर बब्बन से इमोशनली कनेक्ट हो जाएगी. लोग मेन लीड्स की बजाय रवि किशन के कैरेक्टर के लिए ज्यादा फील करने लगेंगे.

बदलना पड़ा क्लाइमैक्स सीन

इसी वजह से डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने रवि किशन के कैरेक्टर की मौत वाले सीन को थोड़ा ‘टोन डाउन’ यानी हल्का कर दिया. बैलेंस बनाने के लिए मेकर्स ने चंदू पंचर (सतेंद्र सोनी) की मौत वाले सीन को और ज्यादा खौफनाक और असरदार बनाया ताकि ऑडियंस का ध्यान बना रहे.

---विज्ञापन---

ऑन-द-स्पॉट मारा वायरल डायलॉग

इंटरव्यू में राइटर ने बताया कि फिल्म में रवि किशन ने कई सीन ऑन-द-स्पॉट इम्प्रोवाइज किए थे. इंट्रोडक्शन सीन में एक आदमी को चाकू मारने के बाद जब बब्बन “लव यू मुमताज!” चिल्लाता है, तो वह डायलॉग स्क्रिप्ट में था ही नहीं. रवि किशन का यह बिना स्क्रिप्ट वाला डायलॉग अब थिएटर में तगड़ी सीटियां बजवा रहा है.

गुड्डू भैया का सीन रहा धांसू

डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने माना कि क्लाइमैक्स को इंटरेस्टिंग बनाए रखना सबसे बड़ा चैलेंज था, क्योंकि वे अपने मेन लीड्स (गुड्डू, बबलू और मुन्ना) में से किसी को मार नहीं सकते थे. हालांकि, क्लाइमैक्स में ‘गुड्डू के उठने’ वाला एक्शन सीन सिनेमाघरों में पूरी तरह से हिट साबित हुआ और फैंस इसे देखकर क्रेजी हो गए.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola