Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लूनी ट्यून्स’ के फेमस वॉयस एक्टर एरिक बौजा का निधन, 46 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर वॉयस एक्टर एरिक बौजा का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह अपनी दमदार आवाज से कई मशहूर कार्टून किरदारों को पहचान दिलाने के लिए जाने जाते थे.

Eric Bauza
'बग्स बनी' और 'डैफी डक' की आवाज देने वाले एरिक बौजा का निधन, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले एक ऐसा कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके जाने का उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है और ये कोई और आर्टिस्ट नहीं बल्कि मशहूर वॉयस एक्टर एरिक बौजा हैं, जिनका 46 की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपनी दमदार आवाज के दमपर कई मशहूर कार्टून किरदारों से अपनी धांसू पहचान बनाई और उन किरदारों को हमेशा के लिए अमर कर दिया. खासतौर पर ‘लूनी ट्यून्स’ के बग्स बनी और डैफी डक जैसे पॉपुलर किरदारों को आवाज देकर उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी.

किसने शेयर की ये दुखद खबर?

एरिक बौज़ा के परिवार ने रविवार, 25 अक्टूबर को उनके ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की. बयान में बताया गया कि एमी अवॉर्ड जीत चुके वॉयस एक्टर का अचानक निधन हो गया है. हालांकि, उनकी मौत किस वजह से हु, इस बारे में परिवार ने कोई जानकारी नहीं दी है. परिवार ने कहा कि इस संबंध में आगे की जानकारी बाद में शेयर की जाएगी.

---विज्ञापन---

फैंस को लगा गहरा सदमा

एरिक हाल ही में फिल्म ‘कोयोट वर्सेस एकमी’ (Coyote vs. Acme) में अपनी आवाज के लिए भी चर्चा में थे. उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है.

किन-किन कार्टून किरदारों को दी अपनी आवाज?

7 दिसंबर 1979 को जन्मे एरिक बौजा ने एनीमेशन की दुनिया में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर खास मुकाम हासिल किया था. उन्हें शुरुआती पहचान ‘रेन एंड स्टिम्पी एडल्ट पार्टी कार्टून’ में स्टिम्पी के किरदार से मिली. इस शो में उन्होंने बिली वेस्ट की जगह यह किरदार निभाया था.

---विज्ञापन---

एरिक को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी इन किरदारों से मिली

हालांकि, एरिक को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘लूनी ट्यून्स’ फ्रेंचाइजी से मिली. साल 2020 में वह इसके ऑफिशियल वॉयस एक्टर बने. उन्होंने बग्स बनी, डैफी डक, पोर्की पिग, ट्वीटी और मार्विन द मार्टियन जैसे कई मशहूर किरदारों को अपनी आवाज दी. इसके अलावा उन्होंने ‘द एडवेंचर्स ऑफ पुस इन बूट्स’ में पुस इन बूट्स और ‘मपेट बेबीज’ में बेबी फॉजी के किरदार को भी आवाज दी थी.

इन अवॉर्ड्स से सम्मानित थे एरिक

एरिक बौजा को अपने काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिले थे. साल 2022 में उन्होंने ‘लूनी ट्यून्स कार्टून्स’ के लिए चिल्ड्रन्स एंड फैमिली एमी अवॉर्ड जीता. इसके बाद 2023 और 2025 में भी उन्हें अपने वॉयस एक्टिंग के काम के लिए पुरस्कार मिले.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे एरिक

अपने करियर में एरिक ने टीवी शो, फिल्मों, वीडियो गेम और शॉर्ट फिल्मों समेत सैकड़ों प्रोजेक्ट्स में काम किया. उनके परिवार में पत्नी जेसिका और एक बेटा है. साल 2016 में उनकी शादी हुई थी. एरिक के निधन से एनीमेशन की दुनिया ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी आवाज कई पीढ़ियों की यादों का हिस्सा रही.

First published on: Oct 26, 2026 11:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो