Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tom Cruise: 3 शादियां, तीनों का तलाक और उम्र का ’33’ से कनेक्शन! अब इस खास अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को अप्रैल 2027 में अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (AFI) लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

tom cruise
टॉम क्रूज को अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (AFI) लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, Photo Credit- Social Media

Entertainment News Live: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी शानदार फिल्मों और खतरनाक स्टंट के लिए मशहूर अभिनेता को अप्रैल 2027 में अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (AFI) लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे टॉम क्रूज की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनकी जिंदगी से जुड़ा ’33’ का संयोग भी काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं अभिनेता से जुड़े कुछ अनसुने किस्से.

तीन शादियां और ’33’ का अजीब कनेक्शन

टॉम क्रूज का जन्म 3 जुलाई 1962 को अमेरिका के सिरैक्यूज में हुआ था. बचपन में परिवार के बार-बार घर बदलने के कारण उन्हें कई स्कूलों में पढ़ना पड़ा. हालांकि, अभिनय के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ. फिल्म ‘रिस्की बिजनेस’ से उन्हें पहचान मिली, जबकि ‘टॉप गन’ ने उन्हें रातोंरात दुनियाभर में मशहूर कर दिया.

---विज्ञापन---

टॉम की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है. अभिनेता ने तीन शादियां कीं और उनकी तीनों शादियां तलाक पर खत्म हुईं. उनकी एक्स पत्नियां मिमी रोजर्स, निकोल किडमैन और केटी होम्स हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों के तलाक के समय उनकी उम्र करीब 33 साल थी. यही वजह है कि टॉम की जिंदगी से जुड़ा यह संयोग अक्सर चर्चा में रहता है.

चार साल की उम्र में किया था पहला स्टंट

टॉम क्रूज को बचपन से ही रोमांच पसंद था. बताया जाता है कि करीब चार साल की उम्र में उन्होंने चादर को पैराशूट की तरह पकड़कर छत से छलांग लगा दी थी. इस कोशिश में उन्हें चोट भी लगी थी. आगे चलकर यही रोमांच उनके फिल्मी स्टंट की पहचान बन गया. ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ सीरीज में उनके जोखिम भरे एक्शन सीन्स दुनियाभर में मशहूर हैं. ‘मिशन: इम्पॉसिबल – घोस्ट प्रोटोकॉल’ में बुर्ज खलीफा पर फिल्माया गया उनका स्टंट आज भी याद किया जाता है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 3 दिन हो गए हैं. फिल्म को ऑडियंस से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने 11.7 प्रतिशत अधिक कमाई की है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ने भारत में अब तक 19.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर इसी तरह फिल्म कमाई करती रही, तो जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

13:03 (IST) 26 Oct 2026
Entertainment News Live: 46 की उम्र में मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले एक ऐसा कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके जाने का उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है और ये कोई और आर्टिस्ट नहीं बल्कि मशहूर वॉयस एक्टर एरिक बौजा हैं, जिनका 46 की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपनी दमदार आवाज के दमपर कई मशहूर कार्टून किरदारों से अपनी धांसू पहचान बनाई और उन किरदारों को हमेशा के लिए अमर कर दिया. खासतौर पर 'लूनी ट्यून्स' के बग्स बनी और डैफी डक जैसे पॉपुलर किरदारों को आवाज देकर उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Oct 26, 2026 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो