---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ या ‘भूत बंगला’ शनिवार को किसने मारी बाजी? जानें दोनों मूवीज का कलेक्शन

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का काफी अच्छा रिपॉन्स मिल रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है.

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस रिलीज हुए आज 2 दिन पूरे हो गए हैं. इन दो दिनों में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का काफी अच्छा रिपॉन्स मिला है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी बड़ा उछाल देखा गया है. वहीं, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू अभी भी सिनेमाघरों में छाया हुआ है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 31 दिन बीत चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी इसकी कलेक्शन करोड़ के नीचे नहीं जा रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई थोड़ी-सी कमी देखी गई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘भूत बंगला’ का दूसरा दिन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और तबू की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में कुल 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरे दिन सिनेमाघरों में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 29.0% रही. इसे देखते हुए ये साफ है कि फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का काफी रिपॉन्स देखने को मिल रहा है. वहीं, इन 2 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टोटल कलेक्शन

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कलेक्शन में 31वें दिन अच्छा इजाफा देखने को मिला, जहां फिल्म ने अपने 5वें शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1110.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 31वें दिन भी फिल्म ने हिंदी भाषा में 4.50 करोड़ रुपये कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.6 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.07 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1749.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Apr 19, 2026 07:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.