Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ikkis के सेट से बॉबी देओल ने शेयर किया Dharmendra का अनदेखा वीडियो, देख हो जाएंगे इमोशनल

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था और उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस है, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं हाल ही में बॉबी देओल ने धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस के सेट से उनका अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के बारे में बात करते हुए और मूवी का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.

Dharmendra
Dharmendra

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे धर्मेंद्र, जो कि सभी के दिलों पर राज करते हैं. अब वो हमारे बीच नहीं रहे हैं. एक्टर का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था और इसके बाद उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस मूवी में धर्मेंद्र लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता के रोल में नजर आए हैं. वहीं, अब बॉबी देओल ने फिल्म के सेट से धर्मेंद्र का एक आखिरी अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म की शूटिंग और कहानी को लेकर बात कर रहे हैं.

बॉबी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र का अनदेखा वीडियो

दरअसल, बॉबी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें धर्मेंद्र अपनी आखिरी फिल्म इक्कीस के सेट पर शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं. यह मूवी के शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो है, जिसमें एक्टर अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर रहे हैं. एक्टर ने कहा, ” मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. फिल्म की पूरी टीम और कैप्टन श्रीराम जी के साथ काम करके अच्छा लगा. फिल्म की शूटिंग को बहुत अच्छी तरह से पूरा किया गया है.

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र ने फिल्म को लेकर कही ये बात

वीडियो में धर्मेंद्र ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ही ये फिल्म देखनी चाहिए. मैं खुश और थोड़ा उदास भी हूं क्योंकि आज शूटिंग का आखिरी दिन है. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं और अगर किसी भी तरह की कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ करना”. बॉबी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लव यू पापा.”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म इक्कीस

फिल्म इक्कीस को लेकर बात करें तो यह मूवी पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है और यह अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी रिलीज डेट रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की वजह से टाल दी गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

वहीं, मूवी की कहानी को लेकर बात करें तो यह भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर बनी है. इस मूवी में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आए हैं, जो कि लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया भी नजर आई हैं. मूवी का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है.

यह भी पढ़ें- Payal Gaming ने डीपफेक वीडियो मामले में लिया लीगल एक्शन, दर्ज कराई FIR

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2025 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो