Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे माफ कर दीजिएगा…’, धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल, बोले-मेरी फिल्म Ikkis…

Dharmendra Last Interview Video: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 'इक्कीस' रिलीज हो गई है. इसी बीच धर्मेंद्र के आखिरी इंटरव्यू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Dharmendra's Last Interview Video
धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल

Dharmendra’s Last Interview Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया. उनके निधन ने फैंस समेत पूरे देश को झटका दिया था. उनके परिवार के अलावा अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक धर्मेंद्र की याद में आंसू बहाए हैं. धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने आखिरी वक्त तक फिल्मों में काम किया. उनके निधन के बाद हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके आखिरी इंटरव्यू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने आखिरी इंटरव्यू में क्या कहा?

धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल

वायरल हो रहे अपने आखिरी इंटरव्यू में धर्मेंद्र अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. साथी लोगों से ये फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा, ‘मेरी एक फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो रही है, इसे जरूर देखें. इसे हमारे श्रीराम ने डायरेक्ट किया है, वो बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं. ये बॉर्डर की कहानी पर आधारित फिल्म है, यह बहुत ही मार्मिक और बेहतरीन फिल्म है.’

---विज्ञापन---

‘मुझे माफ कर दीजिएगा…’

हाल ही में सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट का बीटीएस क्लिप शेयर किया. वीडियो में धर्मेंद्र को फिल्म की शूटिंग करते दिखाया गया. इसी वीडियो में उन्होंने कहा, ‘फिल्म बहुत अच्छे तरीके से बनी है. मुझे लगता है कि ये फिल्म भारत और पाकिस्तान दोनों को देखनी चाहिए.’ इस क्लिप के आखिरी में धर्मेंद्र ने भावुक होकर कहा, ‘शूटिंग के आखिरी दिन मैं खुशी और उदासी दोनों महसूस कर रहा हूं. आप सभी को मेरा प्यार. अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर दीजिएगा.’

फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई

बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल के मौके पर रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘इक्कीस’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.25 करोड़ रहा.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola