Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

9वें दिन की रात Coolie और War 2 की कमाई कितनी बढ़ी, जानें Day 9 का कलेक्शन

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 9: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ और सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 9वें दिन भी फिल्म का नाइट शो हिट रहा। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने रात में कितने की कमाई की है।

---विज्ञापन---

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 7 (1)

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 9: सुपरस्टार रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए हैं। इस दौरान इन दोनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। अब बढ़ते दिन के साथ इन दोनों फिल्मों की कमाई कम हो गई है। लेकिन इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है; इन दोनों ही फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्मों को इस आंकड़े तक पहुंचाने में रात के शो का काफी बड़ा योगदान है। चलिए जानते हैं कि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ ने 9वें दिन की रात को कितने नोट छापे हैं?

‘कुली’ का रात में कमाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की, जो 9वें दिन के हिसाब से ठीकठाक रही। लेकिन फिल्म की ये कमाई रात में बढ़ी है। जहां रात 9 बजे तक फिल्म ने सिर्फ 2.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहींअकेले नाइटट शो में फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 235.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, 9वें दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी कुल 20.39% रही, जिसमें सुबह के शो में12.33%,, दोपहर के शो में 17.07%, शाम के शो में 23.09%, और रात के शो में 29.06% रही।

---विज्ञापन---

रात में मची ‘वॉर’ की धूम

वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा अडवानी की फिल्म ‘वॉर 2’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 9वें दिन रात 9 बजे तक सिर्फ 2.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने अकेले नाइट शो में 1.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 208.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 9वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 9.83% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.70%, दोपहर के शो में 8.40%, शाम के शो में10.09%,% और रात के शो में 15.12% रही।

First published on: Aug 23, 2025 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola