Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजकुमार हिरानी ने सलमान खान के साथ क्यों नहीं की फिल्म? खुद बताया पूरा मामला

Rajkumar Hirani On Working With Salman Khan: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अब तक सलमान खान के साथ फिल्म क्यों नहीं की. हिरानी के मुताबिक, वे सलमान संग काम करना चाहते हैं लेकिन सही स्क्रिप्ट न मिल पाने की वजह से बात नहीं बन सकी.

Rajkumar Hirani On Working With Salman Khan
दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अबतक सलमान खान के साथ काम न करने का कारण बताया.

Rajkumar Hirani On Working With Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) पिछले 23 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से लेकर ‘डंकी’ तक, हिरानी ने संजय दत्त, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. हालांकि, फैंस के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि उन्होंने आज तक सलमान खान (Salman Khan) के साथ कोई फिल्म क्यों नहीं बनाई. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिरानी ने सलमान संग काम न करने की असली वजह का खुलासा किया है.

क्यों नहीं बनी अब तक जोड़ी?

एक न्यूज एजेंसी (ANI) से बातचीत के दौरान राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि उन्होंने अपने 23 साल के करियर में शाहरुख और आमिर को डायरेक्ट किया, लेकिन सलमान खान के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाई. हिरानी ने साफ किया कि उनके और सलमान के बीच कोई मनमुटाव नहीं है, बल्कि दोनों ने अब तक सिर्फ इसलिए साथ काम नहीं किया क्योंकि उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं मिल सकी.

---विज्ञापन---

‘कई बार मिले, लेकिन स्क्रिप्ट नहीं मिली’

अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए हिरानी ने कहा, “मैं सलमान खान के साथ काम करना चाहता हूँ. ऐसा नहीं है कि हम मिले नहीं हैं, हमारी कई बार मुलाकात हुई है. लेकिन हमें कभी ऐसी कोई परफेक्ट स्क्रिप्ट नहीं मिली जिस पर हम दोनों सहमत हो सकें और मिलकर काम कर सकें. अगर भविष्य में कोई ऐसी कहानी मिलती है, तो हम जरूर साथ आएंगे.”

तीनों खानों में से दो के साथ कर चुके काम

राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं जिन्होंने आमिर खान के साथ ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, वहीं शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में काम किया है. अब फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हिरानी और सलमान खान की जोड़ी कब बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करती है.

---विज्ञापन---

सलमान की अगली फिल्म ‘मॉन्सटर’

दूसरी तरफ, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म को फिलहाल मेकर्स ‘SVC63’ कह रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ (Monster) हो सकता है. इस बड़े बजट प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता है.

ईद 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मॉन्सटर’ को मेकर्स साल 2027 में ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. सलमान के फैंस को उम्मीद है कि इस जबरदस्त एक्शन फिल्म के बाद शायद वे राजकुमार हिरानी के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 10:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola