Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: 5वें दिन रात में कितनी बढ़ी War 2 और Coolie की कमाई, जानें Day 5 का कलेक्शन

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 5:ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ पिछले 5 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने रात में कुल कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 5

Coolie vs. War 2 Box Office Collection Day 5: थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए आज 5 दिन हो गए हैं। पिछले 5 दिनों से दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। जहां रजनीकांत की ‘कुली’ 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। वहीं, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ अब इस क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। 5वें दिन भी दोनों फिल्मों ने रात के समय काफी अच्छा कलेक्शन किया। चलिए जानते हैं कि ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ ने 5 दिन की रात में कुल कितनी कमाई की है।?

‘कुली’ ने रात में किया कमाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की कमाई की, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ने रात 9 बजे तक सिर्फ 6.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अकेले नाइट शो में फिल्म ने 5.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करते हुए अब तक 206.50 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, फिल्म के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 5वें दिन सिनेमाघरों में कुल 32.18% रहा, जिसमें सुबह के शो में 23.58%, दोपहर के शो में 29.31%, शाम के शो में 38.07%, और रात के शो में 37.76% रही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Coolie Day 5 Box Office Collection: 200 करोड़ कमा चुकी कुली की कमाई में तगड़ी गिरावट, जानें 5वें दिन का कलेक्शन?

रात में ‘वॉर 2’ ने दिखाया पावर

वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 5वें दिन फिल्म ने कुछ कमाल नहीं किया, क्योंकि फिल्म ने रात 9 बजे तक सिर्फ 4.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन नाइट शो में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और रात में फिल्म ने 4.12 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 183.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, 5वें दिन सिनेमाघरों में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 13.59% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.33%, दोपहर के शो में 12.93%, शाम के शो में 15.12% और रात के शो में 17.97% रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2025 08:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola