Saturday, 30 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

चीन से आई Dangal के सीक्वल की मांग, फाइटर्स के छक्के छुड़ाने वाली खिलाड़ी बोलीं- ‘मुझे आमिर खान…’

Chinese Fighter Demand Aamir Khan Dangal 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के लिए भारत के पड़ोसी देश चीन से फिल्म 'दंगल' के सीक्वल की मांग की गई है.

---विज्ञापन---

Chinese Fighter Demand Aamir Khan Dangal 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थी, जो पिछले साल 2025 में रिलीज हुई थी. इससे पहले आई आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. ‘सितारे जमीन पर’ के बाद से ही आमिर के फैंस उनकी अगली फिल्म के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच चीन से भी आमिर खान के लिए एक रिक्वेस्ट आई है, जहां उनकी एक फाइटर फैन ने डिमांड की है कि वह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ का सीक्वल देखना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: विवादों के ‘Dhurandhar’ हैं Ranveer, पहले भी मांग चुके हैं माफी

---विज्ञापन---

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’

दरअसल, मकाऊ में आयोजित हुए रोड टू यूएफसी सीजन 5 में चीन की एमएमए फाइटर शी मिंग और भारत की पूजा तोमर के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें शी मिंग ने पूजा तोमर को हराकर अपनी जीत दर्ज की. लेकिन, वह खबरों में मैच के बाद आमिर खान और ‘दंगल’ को लेकर दिए बयान की वजह से आई. फाइट मैच खत्म होने के बाद जब शी मिंग से बात की गई, तो उन्होंने एक ऐसी इमोशनल बात कही, जिसे सुनने के बाद हर भारतीय को गर्व महसूस हुआ। शी मिंग ने अपने विनिंग स्पीच में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का जिक्र किया और डिमांड भी रखी.

‘दंगल 2’ बनाने की मांग

अपनी विनिंग स्पीच में शी मिंग ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि लोग मुझ पर भरोसा करें. मैं कहना चाहती हूं कि मुझे बॉलीवुड स्टार आमिर खान बहुत पसंद हैं। फिल्म ‘दंगल’ बहुत ही दिल को छूने वाली है. मुझे उम्मीद है कि एक दिन कोई मेरे ऊपर भी वैसी ही फिल्म बनाएगा, जिसका नाम ‘दंगल 2’ होगा.’ शी मिंग के इस बयान ने पूरे स्टेडियम में गर्मजोशी भर दी. अब सोशल मीडिया पर शी मिंग का यह इंटरव्यू का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. शी मिंग एक फाइटर होने के साथ-साथ प्रैक्टिसिंग इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर भी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 05:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola