Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 Vs Mardaani 3 Collection: गुरुवार को सनी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म में से कौन निकला आगे, जानें दोनों मूवीज की कमाई

Border 2 Vs Mardaani 3: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन कर रही हैं. हालांकि 14वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई में गिरावट आई है और मर्दानी 3 ने अपने 7वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.

Border 2-Mardaani 3
Border 2-Mardaani 3

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स मिले और लोग इसे खासा पसंद कर रहे हैं. हालांकि धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट रही है. दूसरी ओर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी और इस मूवी को भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. फिल्म भी उम्मीद के अनुसार अच्छी कमाई कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि बॉर्डर 2 ने अपने 14वें दिन और मर्दानी 3 ने अपने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

बॉर्डर 2 ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले 14वें दिन गिरावट आई है. फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से मूवी ने अभी तक भारत में कुल 294.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने लिए 300 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. क्योंकि बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी शानदार रही थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की कमाई की थी और उम्मीद की जा रही थी कि यह जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हो गई है.वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 436 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

मर्दानी 3 ने कमाए इतने करोड़

मर्दानी 3 पर नजर डालें तो इस फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग से शुरुआत की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने सातवें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने टोटल कलेक्शन 26.30 करोड़ कर लिया है. बता दें कि रानी मुखर्जी की इस फिल्म का प्रमोशन बहुत कम हुआ है. हालांकि उसके बाद भी यह सिनेमाघरों में ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है.

मर्दानी 3 की कुछ ऐसी है कहानी

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी अहम रोल में नजर आईं है और यह फिल्म छोटी बच्चियों की किडनैपिंग को लेकर है. फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है.

---विज्ञापन---

बॉर्डर 2 में नजर आए ये कलाकार

बॉर्डर 2 को लेकर बात करें तो यह अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है. मूवी में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, आन्या सिंह मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म साल 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के बसंतर युद्ध के बारे में है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर अब भी छाई है ‘बॉर्डर 2’, 14वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

---विज्ञापन---

First published on: Feb 06, 2026 06:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola