Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebs Holi Celebration: कार्तिक आर्यन से सोनाक्षी सिन्हा तक, बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग

Celebs Holi Celebration: बॉलीवुड सितारों पर भी होली का रंग चढ़ता नजर आया। कार्तिक आर्यन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने खास अंदाज में होली सेलिब्रेशन किया।

---विज्ञापन---

Celebs Holi Celebration: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम है। होली का रंग बॉलीवुड सितारों के सिर भी जोरों-शोरों से चढ़कर बोला। कार्तिक आर्यन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक सितारे होली के रंगों में रंगे नजर आए। जहां किसी ने फूलों की होली खेली तो किसी ने शादी के बाद पहली होली खेली। आइए बॉलीवुड सितारों के होली सेलिब्रेशन पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi के रंग में रंगे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, फैमिली संग खूबसूरत फोटोज की शेयर

---विज्ञापन---

कार्तिक आर्यन

कार्तिक भी रंगों में रंगे नजर आए। आशिकी 3 के बियर्ड लुक में कार्तिक ने चेहरे पर गुलाल लगाए होली फोटोज शेयर कीं। वहीं फोटोज के साथ एक्टर ने फैंस को भी हैप्पी होली भी विश किया।

---विज्ञापन---

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने खास अंदाज में होली का मजा लिया। एक्ट्रेस ने फूलों वाली होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर की। इसमें उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को रंग बिरंगी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’

---विज्ञापन---

सनी देओल

सनी ने भी कलरफुल अंदाज में फैंस को होली विश किया। गुलाल से रंगे एक्टर ने ब्लू डेनिम शर्ट और जीन्स पहने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। वहीं इन फोटोज पर एक्टर ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी।

---विज्ञापन---

भूमि पेडनेकर

होली पर भूमि भी रंगों से रंगी दिखी। एक्ट्रेस ने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है। वहीं एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘होली की हार्दिक शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें, खुश रहें और खुशियां फैलाएं।’

---विज्ञापन---

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ होली खेलती नजर आईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ गुलाल से होली खेलते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए होली को प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ मनाएं। सुरक्षित रहें और अपने प्यारे दोस्तों का ख्याल रखें।’

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा

शादी के बाद सोनाक्षी की ये पहली होली थी। एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी, गालों पर गुलाल और सफेद कुर्ता पहने खूबसूरत फोटोज शेयर कीं। उन्होंने फैंस को भी होली की बधाई दी। वहीं फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘होली है, रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ दोस्तों। जटाधारा की शूटिंग से होली की शुभकामनाएं। जहीर मुंबई में हैं तो इसलिए हम साथ नहीं हैं तो टिप्पणियों पर ब्रेक लगाओ और सिर पर ठंडा पानी डालो।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Holi 2025: अमिताभ-जया बच्चन की क्यूट फोटो वायरल, बेटी श्वेता ने शेयर की होलिका दहन की तस्वीरें

First published on: Mar 14, 2025 06:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola