Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara से Chhaava तक, 2025 में इन 5 फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 100 करोड़

Bollywood Fastest 100 Crore Movies of 2025: बॉलीवुड की 5 फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने इस साल सबसे तेजी से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। इस लिस्ट में 'सैयारा' का नाम भी शामिल हो गया है। आइए जानते हैं लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Bollywood Fastest 100 Crore Movies of 2025: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैयारा’ इस साल की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के खूब चर्चे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं ये सबसे तेज 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल तेजी से 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई है। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किस मूवी का नाम है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara के वो 5 किरदार, जिन्होंने खींचा ऑडियंस का ध्यान; जानें कौन हैं ये एक्टर्स?

---विज्ञापन---

Chhaava

विक्की कौशल की छावा ने तीन दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट मूवी है। इसमें विक्की कौशल के साथ-साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं इस मूवी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। अब इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Saiyaara

अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस मूवी ने 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ये इस साल की दूसरी हिट मूवी बन गई है। मूवी की रिलीज से पहले ही इसके सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे थे। वहीं सिनेमाघरों में ये मूवी छाई हुई है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का बज यंगस्टर्स में काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

Housefull 5

अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इस कॉमेडी मूवी ने भी 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। इसमें अक्षय के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और चित्रांगदा सिंह जैसे सितारे नजर आए थे।

---विज्ञापन---

Sky Force

वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने 8 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया था। ये मूवी इस साल के शुरुआत में 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी में वीर और अक्षय के साथ-साथ सारा अली खान भी लीड रोल में नजर आई थीं।

---विज्ञापन---

Raid 2

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की इस मूवी ने महज 9 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ये 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं मूवी को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इसमें अक्षय और रितेश के साथ-साथ अमित सियाल, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saiyaara की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट, जानें मूवी ने अब तक कितने छापे नोट?

First published on: Jul 22, 2025 11:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola