Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

8वें दिन भी Bhool Chuk Maaf ने की दमदार कमाई, Mission Impossible 8 का क्या हाल?

Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

Box Office Collection: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है। वहीं ऑडियंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी जल्द ही अपना बजट पार कर लेगी। वहीं वीकेंड पर इसकी अच्छी कमाई के ज्यादा आसार बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की मूवी ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Homebound के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने गंभीर आरोपों के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

---विज्ञापन---

‘भूल चूक माफ’ की कमाई कितनी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ ने आठवें दिन मूवी 3.15 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.90% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.27%, दोपहर के शो 11.80%, शाम के शो 11.21% और रात के शो 15.32% दर्ज किए गए। मूवी की अब तक की कमाई देखी जाए तो राजकुमार राव की मूवी ने 47.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.50% रही। सुबह के शो 6.28%, दोपहर के शो 15.22%, शाम के शो 17.04% और रात के शो 27.46% रहे। मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो टॉम क्रूज की मूवी ने 82.90 करोड़ की कमाई की।

‘भूल चूक माफ’ को ऑडियंस का मिला प्यार

‘भूल चूक माफ’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। इसकी कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ-साथ मूवी में वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन और इश्तिाक खान मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं इस वीकेंड पर भी मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Arshad Warsi और उनकी वाइफ समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार घोटाले का आरोप, SEBI ने लगाया बैन

First published on: May 31, 2025 06:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola