Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉलीवुड के नए ‘जेम्स बॉन्ड’ बने रॉबर्ट पैटिनसन, बोले- ‘सपना सच हुआ, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा ये सम्मान’

दुनियाभर के सिनेमा लवर्स के लिए खुश खबरी है, लंबे इंतजार और महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार नए जेम्स बॉन्ड के नाम का ऐलान हो गया है.

Robert Pattinson
हॉलीवुड के नए 'जेम्स बॉन्ड' बने रॉबर्ट पैटिनसन, Photo Credit- Social Media

हॉलीवुड की दुनिया से दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां लंबे समय से जेम्स बॉन्ड के नाम का इंतजार था, अब उस नाम से पर्दा उठ चुका है. करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रॉबर्ट पैटिनसन सिनेमा के नए ‘जेम्स बॉन्ड’ होंगे. उनके नाम के ऐलान के साथ ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है, तो वहीं रॉबर्ट भी गदगद नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा ये उनके लिए सम्मान की बात है, जिसे वो जीवनभर याद रखेंगे.

जेम्स बॉन्ड बनकर क्या बोले रॉबर्ट पैटिनसन?

दरअसल, 16 नवंबर को Amazon MGM Studios ने आधिकारिक तौर पर रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड घोषित किया. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. वहीं, एक्टर ने भी अपने पहले बयान में इस बड़ी जिम्मेदारी को लेकर खुशी जाहिर की.

---विज्ञापन---

क्या बोले रॉबर्ट पैटिनसन?

40 साल के रॉबर्ट पैटिनसन ने कहा कि जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे मशहूर और शानदार किरदारों में से एक है. ऐसे में 007 बनने का मौका मिलना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि इस रोल को पाना किसी सपने के सच होने जैसा है. वह इस शानदार टीम के साथ काम करने और इस सफर की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

हॉलीवुड के नए ‘जेम्स बॉन्ड’ बने रॉबर्ट पैटिनसन

कौन बनाएगा रॉबर्ट पैटिनसन की बॉन्ड फिल्म?

रॉबर्ट पैटिनसन की इस नई फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे डायरेक्ट करेंगे. वह ‘ड्यून’ जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, फिल्म की कहानी स्टीवन नाइट लिखेंगे, जिन्हें ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ जैसी चर्चित सीरीज के लिए जाना जाता है. फिल्म को एमी पास्कल और डेविड हेमैन प्रोड्यूस करेंगे, जबकि तान्या लापोइंट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगी.

फिल्म से जुड़ी मेकर्स ने क्या शेयर की अपडेट?

यह जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म होगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल, रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

---विज्ञापन---

डेनियल क्रेग के बाद संभालेंगे 007 की जिम्मेदारी

बता दें, कि जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट पैटिनसन सातवें एक्टर हैं. उनसे पहले सीन कॉनरी, जॉर्ज लेजेनबी, रोजर मूर, टिमोथी डाल्टन, पियर्स ब्रॉसनन और डेनियल क्रेग इस आइकॉनिक किरदार में नजर आ चुके हैं. डेनियल क्रेग ने 2021 में फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ के साथ इस किरदार को अलविदा कहा था. इसके बाद से ही नए बॉन्ड की तलाश जारी थी. अब रॉबर्ट पैटिनसन के नाम पर मुहर लगने के साथ फैंस को एक नए 007 का इंतजार है.

First published on: Nov 17, 2026 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो